दोस्ती, प्यार, शादी फिर हुई बर्बादी: अपनों से लड़ कर जिसके साथ लव मैरिज की, वही करने लगा प्रताड़ित; तंग आकर दे दी जान

दोस्ती, प्यार, शादी फिर हुई बर्बादी: अपनों से लड़ कर जिसके साथ लव मैरिज की, वही करने लगा प्रताड़ित; तंग आकर दे दी जान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • घमापुर क्षेत्र के हनुमान टोरिया की घटना, पुलिस जांच में जुटी
  • पति ने शराब के नशे में करता था प्रताड़ित

दो साल पहले युवती ने अपनों से लड़ कर जिस व्यक्ति को जीवन साथी चुना। शादी के बाद उसका अलग ही रूप दिखा। नशे में धुत होकर वह रोजाना पत्नी की मारपीट करने लगा। प्रताड़ना से तंग आकर गुरुवार को युवती ने फांसी लगा ली। मामला घमापुर थाना क्षेत्र का है।

हनुमान टोरिया निवासी रिया सोनकर (24) की दोस्ती शिवा बेन से थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। शिवा बेन के परिवार वाले तो तैयार हो गए, लेकिन रिया के घरवालों को रिश्ता मंजूर नहीं था। बावजूद रिया ने अपनों का विरोध करते हुए शिवा बेन से कोर्ट मैरिज कर ली।

बेटी के घरवालों ने तोड़ लिया रिश्ता
रिया सोनकर के इस कदम से माता-पिता को धक्का लगा। परिवार वालों ने रिया से संबंध तोड़ लिए। उधर, शादी के बाद शिवा के घर पहुंची रिया को खुशी कुछ ही दिनों की मिल पाई। थोड़े ही दिनों बाद शिवा का असली रूप सामने आया। वह अक्सर शराब पीकर देर से लौटता और रिया के साथ मारपीट करने लगा। ससुराल वालों का व्यवहार भी रिया के प्रति बदल गया था। वे भी उसे अवसर मिलते ही अपमानित करते रहते थे।

गुरुवार को शिवा ने की थी मारपीट
प्रारंभिक जांच में सामने आया है, गुरुवार को को भी दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद शिवा ने रिया की पिटाई कर दी थी। पिछले दो सालों से घुट-घुट कर जिंदगी काट रही रिया ने आखिरकार रात होते-होते जिंदगी समाप्त करने का फैसला ले लिया। वह फंदे पर झूल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link