प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: Suzuki Motorcycles)
सुजुकी मोटरसाइकिल ने अपने लोकप्रिय Burgman 400 मैक्सी-स्कूटर के 2021 वर्जन को अपडेट के साथ इटरनेशनल मार्केट के लिए पेश किया है.
फीचर्स
सुजुकी ने अपनी इस शानदार स्कूटर में कई एडवांस फीचर्स दिए हैं. इसमें कम्फर्टेबल फूटबोर्ड्स, अडजस्टेबल लंबर सपोर्ट के साथ-साथ LED रनिंग लाइट्स, हेडलाइट्स और टेल लाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
अपडेटकंपनी ने अपने सालाना अपडेट में इस स्कूटर में कई नए फीचर्स दिए है, जिसमे सबसे मुख्य अपडेट ट्रैक्शन कंट्रोल है, इस फीचर्स से आपको कीचड़ या फिसलन भरी सड़क पर राइडर को फिसलने या गिरने से बचाव मिलता है. इसके अलावा सुजुकी की ईजी स्टार्ट सिस्टम, नई ABS यूनिट और अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स भी दिया गया है.
इंजन
कंपनी ने इस स्कूटर में 400 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है. इसके अलावा इसमें नया ट्विन-प्लग सिलेंडर हेड दिया गया है, जिसके साथ इग्निशन टाइम भी आता है. कंपनी के अनुसार इससे इस स्कूटर का परफॉरमेंस और बढ़ गया है और इंजन की कंबशन एफीशिएंसी भी बढ़ती है.
कलर ऑप्शन
यह स्कूटर आयरन ग्रे, मैट सिल्वर, मैट ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी. और इन कलर्स के साथ ब्लू रिम दिया गया है. यह मैक्सी-स्कूटर यूके के बाजार में इस गर्मियों से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा.
भारत में भी हो सकेगी बिक्री
यह स्कूटर की बिक्री ग्लोबल मार्केट में हो रही है, साथ में इन गर्मियों में यह स्कूटर UK के मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हो जायेगा. अपनी अपडेटेड स्कूटर को कंपनी ने यूरो 5 या बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन स्टैंडर्ड के अनुरूप बनाया गया है, जिसके बाद यह स्कूटर भारत में भी सेल के लिए उपलब्ध होगा.