- Hindi News
- Local
- Mp
- Was Madly In Love With Another; On Protesting, The First Husband Was Given More Alcohol, After Beating The Throat, He Was Killed By Crushing The Head And Face With A Stone.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
धार10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
धार जिले का मामला।
- हाेलिका दहन की रात में हत्या की, पुलिस को करती रही गुमराह
मध्य प्रदेश के धार जिले में दूसरे के प्यार में पड़ कर एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। हत्या से पहले बैठकर दोनों ने शराब पी। पति पर जब नशा चढ़ा तो पत्नी ने उसका गला दबाया। बाद में पत्थर से चेहरा और सिर कुचल दिया। शव को खुले मैदान में ले जाकर फेंक दिया। वारदात होलिका दहन की रात की है।
धार काेतवाली टीआई केएस पवार के बताया कि 28 मार्च की रात अर्जुन कॉलोनी के सामने खुले मैदान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उसकी पहचान प्रताप पुत्र सांवरिया (36) निवासी ग्राम मोहनपुर घड़ी थाना तिरला के रूप में की गई थी। पत्नी शारदा बाई और अन्य लोगों से पूछताछ की गई। पहले शारदा बाई पुलिस काे गुमराह करती रही। शुक्रवार को सख्ती से पूछताछ करने पर असल घटना सामने आई। उसने बताया कि वह दूसरे से प्यार करती है। प्रताप उसके और प्रेमी के बीच में आ गया था। इसलिए उसे रास्ते से हटाना जरूरी था।
पति ने समझाया था, तो किया झगड़ा
पुलिस के अनुसार शारदा बाई के किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध थे। प्रताप ने शारदा बाई को समझाने का प्रयास किया। इस कारण दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ था। फिर उसी दिन शाम को पति-पत्नी ने एक साथ मिलकर शराब पी। उसने पति को ज्यादा शराब पिलाई। रात में मौका पाकर प्रताप का गला दबाया। पत्थर से हमला कर चेहरे और सिर में कई बार वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव खुले मैदान में फेंक दिया।