- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Corona Infected Patient Was Undergoing Treatment At Jiwansh Hospital In Ratlam, Hospital Records Seized In Administration Proceedings
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर कार्रवाई की।
प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल समेत कुछ निजी अस्पतालों को कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए अधिकृत किया है। इसके बावजूद कुछ निजी अस्पताल मनमर्जी से मरीज से मोटी रकम वसूलकर मनमर्जी से कोरोना मरीजों को भर्ती कर रहे हैं। शुक्रवार शाम प्रशासन ने ऐसे ही जीवांश हॉस्पिटल पर छापा मारा। यह अस्पताल प्रशासन की सूची में कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए अधिकृत नहीं है। इसके बावजूद यहां कोरोना मरीज को भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा था।
जीवांश हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित मरीज का उपचार किए जाने की शिकायत पर प्रशासन की टीम ने अस्पताल पहुंचकर कार्रवाई की है। 80 फीट रोड स्थित हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित मरीज का उपचार किया जा रहा है। डिप्टी कलेक्टर शिराली जैन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अस्पताल का रिकॉर्ड और मरीज के दस्तावेजों की जांच की। खास है कि यहां कोरोना संक्रमित मरीज का उपचार सामान्य मरीजों के साथ किया जा रहा था।
डिप्टी कलेक्टर शिराली जैन ने अस्पताल के दस्तावेज जब्त कर संक्रमित मरीज को मेडिकल कॉलेज और शासन द्वारा निर्धारित निजी कोविड अस्पताल मेंं शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी कलेक्टर ने इसकी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपने की बात कही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।