- Hindi News
- Local
- Mp
- The SDM Had Asked What Is Sharai’s Order To Get Corona Vaccinated? Mufti Said There Is No Harm In This, Health Care Is Necessary
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल के मुफ्ती अबुल कलाम कासमी ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन लगवाया था।
- रमजान से पहले शहर भर में लगेंगे शिविर, शुरुआत शनिवार को ताजुल मसाजिद में होगी, प्रशासन भी रहेगा मौजूद
- 45 साल से ज्यादा उम्र के इमाम-मुअज्जिनों की सूची बनाने का काम मसाजिद कमेटी, मप्र वक्फ बोर्ड व मुतवल्ली कमेटी में शुरू
भोपाल में वैक्सीनेशन काे लेकर फतवा जारी किया गया है। यह फतवा एसडीएम जमील खान ने मांगा था। उन्होंने इसके लिए बकायदा मसाजिद कमेटी में अर्जी दी थी। खान ने पूछा था कि कोरोना का टीका लगवाने शरई हुक्म क्या है? इसके जवाब में मुफ्ती अबुल कलाम कासमी बोले – कोरोना का टीक लगवाने में कोई हर्ज नहीं है। एसडीएम खान ने एक सवाल और पूछा था कि सेहत की हिफाजत के लिए कोरोना का टीका बतौर इलाज लगवाना कैसा है? इसके जवाब में कासमी ने कहा-इलाज कराना सुन्नत है। सेहत की हिफाजत जरुरी है। इलाज की खातिर इसे लगवाने में कोई समस्या नहीं है। एसडीएम खान ने फतवा लेने की पुष्टि करते हुए बताया कि सामाजिक जागरुकता की खातिर उन्होंने फतवा मांगा।
वैक्सीनेशन के लिए जारी किया गया फतवा
एसडीएम एवं मप्र वक्फ बोर्ड के सीईओ खान के मुताबिक मुस्लिम समाज में कोरोना वैक्सीन को लेकर फैली गलतफहमी को दूर करने प्रशासन ने फतवा मांगा था। दरअसल,कोरोना संक्रमण के चलते इसकी रोकथाम को लेकर प्रशासन कई उपाय कर रहा है लेकिन मुस्लिम समाज बड़ी संख्या में आगे नहीं आ रहा है। हालांकि मुश्ताक अली नदवी, शहर मुफ्ती मोहम्मद अबुल कलाम कासमी समेत सभी उलेमाओं ने मस्जिद कमेटी दफ्तर में सभी प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में वैक्सीन लगवाई थी।
रमजान से पहले लगाएंगे शिविर
एसडीएम खान ने बताया कि करीब दो हफ्ते बाद रमजान माह शुरू होगा। इसको ध्यान में रखते हुए हमने इमाम-मुअज्जिनों समेत अन्य बंदों की खातिर जल्द ही शहर के कई हिस्सों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत शनिवा को ताजुल मसाजिद से की जा रही है। इस दौरान प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा रमजान में भी इफ्तार के बाद टीका लगवाने की व्यवस्था की जाएगी ताकि अधिकतम लोग इसका लाभ ले सके।
मसाजिद कमेटी में बन रही सूची
शहर के 45 साल से ज्यादा उम्र के इमाम-मुअज्जिनों समेत अन्य कर्मचारियों की सूची बनाने का काम मसाजिद कमेटी, मप्र वक्फ बोर्ड, मुतवल्ली कमेटी में शुरू हो गया है। इन सभी को कोरोना संक्रमण से बचने और स्वास्थ्य सुरक्षा की खातिर प्रस्तावित शिविर में टीका लगवाया जाएगा।
दूसरे डोज के खास इंतजाम
एसडीएम जमील खान ने बताया कि पहला डोज लगाने के 28 दिन बाद दूसरा डोज लेना है। इस दौरान रमजान शुरू होने के चलते मुस्लिम धर्मावलंबियों को दिक्कत हो सकती है। इसके चलते खास व्यवस्थाएं की जा रही हैं। चूंकि रमजान माह में रोज़ा के दौरान इंजेक्शन नहीं लगवाया जा सकता। ऐसे में मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए रात को रोजा इफ्तार के बाद वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। इस दौरान इस बात की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी कि रात्रिकालीन कर्फ्यू की वजह से लोगों को वैक्सीनेशन कैंप तक पहुंचने में दिक्कत न हो।