भोपाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का लोड कम: 12 ट्रेनों को भोपाल स्टेशन के बजाय निशातपुरा में हाल्ट देंगे, इसलिए यहां प्लेटफॉर्म-एफओबी बनेगा

भोपाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का लोड कम: 12 ट्रेनों को भोपाल स्टेशन के बजाय निशातपुरा में हाल्ट देंगे, इसलिए यहां प्लेटफॉर्म-एफओबी बनेगा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Will Halt 12 Trains At Nishatpura Instead Of Bhopal Station, So Platform FOB Will Be Built Here

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निशातपुरा में इस जगह पर बनाया जाएगा प्लेटफॉर्म और फुटओवर ब्रिज।

  • भोपाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनाें का लोड कम करने के लिए रेलवे ने की तैयारी

इंदौर-उज्जैन तरफ से आवागमन करने वाली मालवा, हावड़ा, अजमेर-कोलकाता एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनों को भोपाल स्टेशन की जगह निशातपुरा में हाल्ट दिया जाएगा। इसके लिए निशातपुरा में दो प्लेटफार्म का छोटा स्टेशन बनेगा। यह निर्णय भोपाल रेलवे स्टेशन पर पड़ रहे ट्रेनों के दबाव को कम करने के लिए हुआ है। वहां फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण भी कराया जाएगा।

लेकिन आम यात्रियों को भोपाल स्टेशन से करीब 8 किमी दूर ट्रेनें पकड़ने जाने के लिए आवागमन के साधन कैसे मिलेंगे? इस बारे में अब तक नहीं सोचा गया है। निशातपुरा में बन रहे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए माल गोदाम के नजदीक से रास्ता बनाया जाएगा। वहां मौजूद आरपीएफ की चौकी की बिल्डिंग को हटाकर नई सड़क बनेगी, जो भीतर तक जाएगी। डीआरएम उदय बोरवणकर ने रेलवे ने निशातपुरा में बनने वाले प्लेटफॉर्म और एफओबी के निर्माण की डेडलाइन 30 जून तक निर्धारित की है। यह निर्माण कार्य करीब तीन करोड़ रुपए की लागत से होगा।

  • 03 करोड़ रुपए निर्माण लागत
  • 30 जून तक की डेडलाइन
  • 20 मालगाड़ियां को सीधे बीना की ओर जा सकेंगी

यह फायदा होगा

  • रेल अधिकारियों के मुताबिक 12 से ज्यादा यात्री ट्रेनों और इनके अलावा करीब 20 मालगाड़ियों को भोपाल स्टेशन ले जाए बगैर सीधे बीना तरफ निकाला जा सकेगा।
  • भोपाल रेलवे स्टेशन पर सुबह-शाम के वक्त ट्रेनों का लोड कम होगा और अन्य स्थानों के लिए कुछ अतिरिक्त ट्रेनें बढ़ सकेंगी।

यह समस्याएं भी होंगी

  • नया हाल्ट स्टेशन बनने के बाद आवागमन के साधनों की कमी रहेगी। इसे दूर करने हर स्तर पर प्रयास करना पड़ेगा।
  • टीटी नगर, कोलार, भेल तरफ के लोगों के लिए हावड़ा, जम्मूतवी सहित अन्य स्थानों के लिए ट्रेनें पकड़ने के लिए पांच से आठ किमी अतिरिक्त आना-जाना पड़ेगा।

क्यों बन रहा प्लेटफार्म

भोपाल स्टेशन पर इंदौर-उज्जैन तरफ से आने-जाने वाली ट्रेनों का इंजन बदलने में 25 से 30 मिनट तक का समय लग जाता है। इससे ट्रेनों की पंक्चुएलिटी बिगड़ती है और कई बार तो वे लेट भी हो जाती है। इन कारणों को देखते हुए निशातपुरा में प्लेटफॉर्म व एफओबी का निर्माण करवाया जा रहा है। नया प्लेटफॉर्म मालगोदाम वाले ट्रैक के पास बनाया जा रहा है। इसलिए आम लोगों को ट्रैक पार न करना पड़े, इसलिए एफओबी बनाया जा रहा है।

विभागों से बात करेंगे
^निशातपुरा में प्लेटफॉर्म बनने के पहले वहां तक यात्रियों को आवागमन में समस्या न हो, उसके लिए परिवहन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अफसरों से बातचीत करेंगे। सड़क व आने-जाने के एप्रोच रोड की अच्छी व्यवस्था की जाएगी।
-विजय प्रकाश, सीनियर डीसीएम भोपाल

खबरें और भी हैं…



Source link