रंगपंचमी पर फीका रहा रंगों का उत्साह: घरों में परिवार के साथ मनाई रंगपंचमी, सड़कों पर रहा सन्नाटा, चौराहों पर पुलिस रही मुस्तैद

रंगपंचमी पर फीका रहा रंगों का उत्साह: घरों में परिवार के साथ मनाई रंगपंचमी, सड़कों पर रहा सन्नाटा, चौराहों पर पुलिस रही मुस्तैद


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Rangpanchami Celebrated With Family In Homes, Silence On The Streets, Police At Crossroads

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

रंगपंचमी पर शहर की सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा।

  • कोरोना संक्रमण के चलते सामूहिक रूप से होली मनाने पर रहा प्रतिबंध, सुबह से बाजार में आधी दुकानें खुली

कोरोना संक्रमण के चलते इस बार रंगों के पर्व रंगपंचमी का उत्साह फीका रहा। प्रशासन की सख्ती के बीच लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन किया और घरों में रहकर परिवार के साथ होली मनाई। शुक्रवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में रंगपंचमी मनाई गई। सुबह से बाजार में आधी दुकानें खुली। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। वहीं पुलिस बल संवेदनशील व मुख्य पॉइंटों पर तैनात रहा है। तिली रोड, मकरोनिया, सिविल लाइन, तहसीली मार्ग, गोपालगंज आदि मार्गों पर दिनभर सन्नाटा रहा। इक्का-दुक्का लोग ही बाहर निकले। मार्गों पर आने-जाने वाले युवाओं से पुलिस ने पूछताछ की। हालांकि पुलिस ने इस दौरान ज्यादा सख्ती नहीं की।

उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में रंगपंचमी पर ग्रामों में फागे निकली। धार्मिक स्थलों पर लोगों ने जमा होकर फागे गाई। यहां बता दें सागर जिले में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू की है। साथ ही लोगों से घरों में रहकर होली मनाने की अपील की थी। गेर और सामूहिक रूप से होली मनाने पर प्रतिबंध लगाया है। इसी कारण इस वर्ष सागर में सामूहिक रूप से रंगपंचमी मनाने के आयोजन नहीं किए गए। लोगों ने घर व मोहल्लों में रहकर अपनों के साथ होली मनाई।

धुलेंडी पर हुई थी हत्या, इसलिए सक्रिय रही पुलिस

होली पर्व के चलते धुलेंडी पर शहर में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा अन्य घटनाक्रम हुए थे। घटनाओं को देखते हुए रंगपंचमी पर्व पर पुलिस महकमा शहर में सक्रिय रहा। पुलिस की गाड़ियां लगातार कॉलोनियों व मोहल्लों में पहुंचकर गश्त करती रही। वहीं हु़ड़दंग मचाने वालों पर नजर रखी गई। हालांकि रंगपंचमी पर शाम तक किसी प्रकार की विवाद की सूचना नहीं मिली। पुलिस टीमें शहर के चप्पे-चप्पे में तैनात की गई है। साथ ही निगरानी बदमाशों की निगरानी की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link