- Hindi News
- Local
- Mp
- On Thursday, Khandwa Overtook Indore, Jabalpur, Bhopal With 91% In Vaccination, 55% In Bhopal And 63% In Indore
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
एक तरफ कोरोना की दूसरी लहर खौफनाक रूप धारण कर रही है। कोरोना के मामले रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। इसके चलते सरकार ने भी वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, दूसरी ओर लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता की कमी दिखाई दे रही है।
गुरुवार से 45 वर्ष से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। इसमें प्रदेश के सात शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, रतलाम, सागर खंडवा की बात करें तो इसमें खंडवा ने इंदौर, भोपाल को भी पीछे छोड़ दिया। यहां निर्धारित लक्ष्य से सबसे ज्यादा 91% वैक्सीनेशन किया गया।
ऐसे रहा प्रदेश के सात मुख्य शहरों में वैक्सीनेशन
भोपाल में पहले दिन 40 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट था। जिला प्रशासन के अनुसार गुरुवार को 175 सेंटरों पर 22,143 से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगाई। करीब 55 प्रतिशत लोगों ने टीका लगवाया।
इंदौर में गुरुवार को 45 साल से अधिक उम्र के सभी लाेगों को टीके लगाए गए। 298 सत्र लगाए गए। 50 हजार लोगों में से 31 हजार 923 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें 702 हेल्थ केयर वर्कर्स ने पहला डोज और 115 ने दूसरा डोज लगवाया। 1739 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहला डोज व 269 ने दूसरा डोज लगवाया। 63. 84 प्रतिशत को टीकाकरण हुआ।
रतलाम में जिले के टीकाकरण के लिए 6,510 का लक्ष्य था, जिसमें से 4077 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इस हिसाब से 62.63 प्रतिशत लोगों ने टीका लगवाया। जिले में 53 सरकारी और 3 प्राइवेट केंद्रों पर चलाए गए प्रोग्रााम में लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे। शनिवार को लॉकडाउन होने से अगला टीकाकरण प्रोग्राम सोमवार को होगा।
सागर में 45+ लोगों को पहले दिन टीका लगाने का लक्ष्य 20 हजार था। इसमें से 16,367 लोगों को टीका लगाया गया। गुरुवार को जिले में 81.83 फीसदी टीकाकरण हुआ।
रीवा में 46 फीसदी लोगों ने टीका लगवाया। यहां 24700 लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 11,991 लोग ही टीका लगवाने पहुंचे।
खंडवा में वैक्सीनेशन का टारगेट 6 हजार का था। गुरुवार को 5462 लोगों ने टीका लगवाया। जिला टीकाकरण अधिकारी अनिल तंतवार के अनुसार अभी कई लोग खेतों में काम कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन का फोकस संक्रमित शहरी इलाकों में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी। गुरुवार को 91% लोगों ने टीका लगवाया।
जबलपुर में गुरुवार से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाने का अभियान शुरू हुआ। पहले दिन कुल 25 हजार का लक्ष्य रखा गया था। इसकी तुलना में 18 हजार 832 लोगाें यानि करीब 75 फीसदी लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई। जिले में कुल 200 सेंटर बनाए गए हैं।
लोगों में है जागरूकता की कमी
कम वैक्सीनेशन का कारण लोगों में वैक्सीन को लेकर भय और जागरूकता की कमी है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के प्रचार-प्रसार को लेकर भी लचर रवैया है। एक बड़ी आबादी को पता ही नहीं है कि वैक्सीन कहां और कैसे लगेगी। इसके लिए क्या दस्तावेज जरूरी होगा। इसके लिए सरकार को जागरूकता बढ़ाने और लोगों में विश्वास जगाने की जरूरत है।