संवरेंगे हाल: 50 अवैध कॉलोनियां दूसरी बार होंगी वैध, 60 हजार रहवासियों को होगी सहूलियत

संवरेंगे हाल: 50 अवैध कॉलोनियां दूसरी बार होंगी वैध, 60 हजार रहवासियों को होगी सहूलियत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • अवैध होने से ढाई साल से खुदी पड़ी हैं 8 कॉलोनियों की सड़कें, 23 साल से हैंडपंप के भरोसे

23 साल से हैंडपंप का पानी, महंगी बिजली और कच्ची रोड की तकलीफ झेल रहे अवैध कॉलोनियों के लगभग 60 हजार रहवासियों को जल्द ही तमाम तकलीफों से छुटकारा मिल जाएगा। इसका जरिया बनेगा नगर पालिका विधि संशोधन बिल। इससे शहर की 50 अवैध कॉलोनियों दूसरी बार वैध हो जाएंगी। नगर निगम ने 2015 में 17 और 2018 में 33 कॉलोनियों को वैध घोषित करके सड़क, पानी और क्राॅस ड्रेन बनाने के लिए क्रमश: 7 और 19 करोड़ की योजना बनाई थी। इनमें से अब तक सिर्फ 4 करोड़ के ही काम हो पाए है। 2018 में 33 कॉलोनियों में मुलभूत विकास कार्यों के लिए निगम ने 19 करोड़ के टेंडर किए थे। आठ कॉलोनियों में सड़कों की खुदाई भी शुरू हो गई। इसी बीच ग्वालियर हाईकोर्ट का फैसला आ गया, जिससे सड़कें खुदी हुई ही पड़ी हैं। अब निगम पहले से मंजूर अधूरे कामों को पूरा कराएगा या नई योजना बनेगी। इसका खुलासा बाकी है।

विडंबना : दूसरी बार मंजूर 19 करोड़ के सारे काम रुके

यह रोड है वार्ड 22 की, सितंबर 2018 में खुदना शुरू हुई लेकिन काम बंद हो गया। पूर्व पार्षद कैलाशीबाई मीणा ने समतल कराने की कोशिश की लेकिन निगम ने नहीं किया।

सड़क वार्ड 23 तेजा नगर की है, जिसे ठेकेदार ने खोद दिया लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद सामान उठाकर चला गया। पूर्व पार्षद विजय लक्ष्मी राठौड़ ने प्रयास किया पर निगम उदासीन रहा।

ये अवैध कॉलोनियों हो जाएंगी वैध- मालवानगर व पीएंडटी कॉलोनी, वर्धमान नगर (सेक्टर-2), महेश नगर (इंदिरानगर), राजीव नगर (राजगढ़), महेश नगर (राजगढ़), कोमल नगर (राजगढ़), सौभाग्य नगर, निराला नगर, मोहननगर, श्रृंगी नगर, गणेश नगर, शक्ति नगर, आदर्श नगर, पटवारी कॉलोनी, सखवाल नगर, धीरज शाह नगर, संजय नगर, रेल नगर (राजगढ़), गणेश नगर (राजगढ़), कल्याण नगर, करमदी रोड (तेजानगर ब्लॉक नं 02 के पास), ज्योति नगर (करमदी), समता नगर, श्रीराम नगर, अभय नगर, जनता नगर कॉलोनी, बाणेश्वरी गृह निर्माण सहकारी समिति, भवानी नगर (राजगढ़), त्रिमूर्ति नगर सैलाना रोड, करण नगर, करमदी रोड सावरिया मंदिर के सामने, आंधा सेठ की पुलिया के पास गुलाब शाहवली दरगाह रोड की कॉलोनी, सरस्वती नगर चमारिया नाका, अशोक नगर, लक्ष्मीनगर सी कालोनी, रत्नेश्वर रोड कॉलोनी, भांभी गृह निर्माण समिति उंकाला रोड, बसंत कॉलोनी, मिल्लत नगर, न्यू पटेल कॉलोनी, लालजी का बाग, प्रतापनगर के सामने (आरओबी) के नीचे, होमगार्ड कॉलोनी के पीछे गली नंबर 4, राजस्व नगर, रहमत नगर, बापू नगर, राजू नगर डीजल शेड के पास, राम रहीम नगर, मौलाना आजाद नगर, हम्माल नगर, सैफी नगर, विक्रम नगर होटल कॉसमॉस के पीछे, शिवनगर, भवानी नगर के सामने राजगढ़, बुद्धेश्वर रोड सैनिक कॉलोनी के पास।

धारा शून्य घोषित करने से उलझ गया था मामला- 3 जून 2019 को न्यायालय ने नपा अधिनियम 1956 की धारा 292-ई के प्रावधान का हवाला देते हुए धारा को शून्य घोषित कर दिया था। इससे वैध कॉलोनियां फिर अवैध हो गई थीं। पूर्व कांग्रेस सरकार ने कॉलोनियों को वैध करने की कोशिश की परंतु कामयाब नहीं हो पाई थी।

यह फायदा भी मिलेगा कॉलोनीवासियों को – {मकान बनाने के लिए बिल्डिंग परमिशन मिलने लगेगी। पहले वैध होने के बाद रहवासी करीब 2 करोड़ का विकास शुल्क जमा करा चुके।
{कोर्ट के फैसले से लगभग 180 से ज्यादा लोन प्रकरण अटक गए थे।
{कॉलोनियों में विकास कार्य होने लगेंगे।

लाभ मिलेंगे – ^रहवासियों को बिल्डिंग परमिशन और बैंक लोन सहित अन्य लाभ भी मिलने लगेंगे। चेतन्य काश्यप, विधायक
^कॉलोनियों को वैध घोषित करने के बाद विकास कार्य कैसे होंगे। हमारी कोशिश जल्द से जल्द काम शुरू करवाने की होगी। सुरेशचंद्र व्यास, सिटी इंजीनियर नगर निगम

खबरें और भी हैं…



Source link