- Hindi News
- Local
- Himachal
- Himachal Pradesh Manali Was Going To Roam In Indore, The Bilaspur Police Told Them; Remove Both Sirens And Stickers
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बिलासपुर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पुलिस की तरफ से रुकवाई गई इंदौर से मनाली घूमने जा रहे युवकों की गाड़ी, जिस पर से VIP सायरन और मध्य प्रदेश सुशासन का स्टिकर दोनों हटवाए गए।
हिमाचल प्रदेश में सैलानियों को VIP कल्चर का शो ऑफ करना भारी पड़ गया। मनाली घूमने के लिए आए युवक गाड़ी पर VIP सायरन बजाते हुए हाईवे पर दौड़ रहे थे। पुलिस ने इन्हें सबक सिखाते हुए गाड़ी से सायरन के साथ-साथ इस पर लगा मध्य प्रदेश सुशासन का स्टिकर भी उतरवा दिया। इतना ही नहीं जुर्माना भी किया गया।
शुक्रवार को यह कार्रवाई बिलासपुर जिले की पुलिस ने की है। असल में बिलासपुर-मनाली हाइवे पर शुक्रवार दोपहर एक दौड़ रही एक गाड़ी पर VIP सायरन बज रहा था। पुलिस ने इसे रुकवाया तो पता चला कि मध्य प्रदेश के नंबर की इस गाड़ी में सवार युवक मध्य प्रदेश के इंदौर से ताल्लुक रखते हैं और मनाली घूमने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने चेतावनी देते हुए युवाओं को जाने दिया। कहा जा रहा है कि पुलिस के कहने पर युवाओं ने मध्यप्रदेश सुशासन के स्टीकर को खुद ही उखाड़ा।
देख जाए तो ऐसे कई तरह के लोग अपने आप को VIP समझकर हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में प्रवेश करते हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस को शिकंजा कसना चाहिए। न जाने कब हम इस झूठे शो ऑफ से बाहर निकल पाएंगे। हमें एक जिम्मेदार नागरिक की हैसियत से भी यह समझना चाहिए कि सबसे पहले हम एक भारतीय नागरिक हैं।