जबलपुर में एक लड़की ने प्रेम में पड़कर फांसी लगा ली. (प्रतिकात्मक तस्वीर)
बीटेक कर रही लड़की 20 साल की है. उसने पूरे विश्वास के साथ एक लड़के से प्रेम किया. उसे नहीं पता था कि वो बेवफा निकलेगा. ब्लैकमेल करेगा. उसे अपना भविष्य नजर नहीं आया और उसने आत्महत्या कर ली.
- Last Updated:
April 3, 2021, 3:03 PM IST
जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्रा के पिता नौकरी पेशा हैं. उसकी मां हाउसवाइफ हैं. छात्रा अदिति पटेल ने जब ये बड़ा कदम उठाया तो उस वक्त वो घर पर ही थीं, लेकिन इस घटना का उन्हें पता नहीं चला. इस घटना की जानकारी तब लगी, जब शाम को छात्रा की सहेली उससे मिलने पहुंची. सहेली ने जब दरवाजा खटखटाया तो उसने नहीं खोला. उसके बाद उसने लड़की के मोबाइल पर भी फोन किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं की.
पिता-भाई ने देखा- फंदे से लटक रही थी युवती
इसके बाद उसने छात्रा के पिता और भाई को फोन कर सारी बात बताई. दोनों घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया पर दरवाजा नहीं खुला. उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया और जैसे ही अंदर गए तो उनके होश उड़ गए. कमरे में छात्रा अदिति पटैल फंदे से लटक रही थी. दोनों ने उसे तुरंत फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी
सूचना पर घर पहुंची अधारताल पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला. इसमें अदिति ने लिखा- उसे ज्योतिष द्विवेदी से प्यार हो गया था. उस पर उसे बहुत भरोसा था. पर उसने बातों में फंसाया. उसकी भावनाओं से खेला, शादी का झांसा देकर मनमानियां कीं. फिर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा. ज्योतिष के घरवाले भी उसे प्रताड़ित करते हैं. अब वह जीना नहीं चाहती, लेकिन जिंदगी बर्बाद करने वाले ज्योतिष को सजा जरूर मिले.
इस पर अधारताल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी शैलेश मिश्रा के मुताबिक सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. वही अब तक छात्रा की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट भी पुलिस को नही मिली है.