Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तस्कर उज्जैन से चार बोरे में गांजा लेकर सप्लाई करने आए थे।
क्राइम ब्रांच ने गांजे की तस्करी करने वाले 5 तस्करों को हिरासत में लिया है। इनके पास से करीब 5 लाख 20 हजार रुपए कीमत का 52 किलो गांजा मिला है। गिरोह में एक महिला भी शामिल है। ये राजस्थान से माल इंदौर सप्लाई करने पिकअप वाहन में रजाई-गद्दे के नीचे छिपाकर ला रहे थे। इनके पास से पिकअप वाहन, बाइक और कुछ नकदी बरामद की है। ये उज्जैन से गांजे को बोरे में भरकर सुपर कॉरिडोर इंदौर में डिलेवरी देने के लिए आए थे। पुलिस आरोपियों के तार के बारे में जानकारी जुटा रही है।
रजाई-गद्दे में छिपाकर लाए थे गांजा।
एएसपी गुरु प्रसाद पाराशर ने बताया, उज्जैन से लाकर बड़ी मात्रा में इंदौर में अवैध मादक पदार्थ गांजा की सप्लाई किए जाने की जानकारी मिली थी। उज्जैन से पिकअप में चार बोरो में भरकर 50 किलो गांजा रात में सुपर कॉरिडोर टीसीएस के आगे गांधी नगर न्यू बायपास रोड पर डिलीवरी के लिए लाया जाना पता चला था। इस पर टीम गठित कर मौके पर भेजा, जहां हुलिए के आधार पर पिकअप वाहन को रोका गया, तो उसमें चार पुरुष और एक महिला बैठी मिली। एक व्यक्ति बाइक से रैकी करते हुए आगे चल रहा था। टीम ने सभी को दबोचा और पिकअप वाहन की तलाशी ली तो बोरों में 52 किलो गांजा मिला।
ये आए गिरफ्त में…
सिद्धू सिंह सुजान सिंह सोंधिया 22 निवासी ग्राम मउडिया थाना बड़ौद आगर, सुजान सिंह उर्फ शम्भू सिंह पिता बनेसिंह 30 निवासी ग्राम आसनदिया बड़ौद आगर, सपना पति विक्रम सूर्यवंशी 35 निवासी गलपुरा काॅलोनी मक्सी रोड उज्जैन, अब्दुल समद पिता अब्दुल 27 निवासी अहमद नगर आगर रोड उज्जैन और रेहान पिता सलीम अली 21 निवासी नाका नंबर 5 आगर रोड उज्जैन।
यह मिला आरोपियों के पास से
अवैध मादक पदार्थ गांजा 52 किलो (कीमती 5 लाख 20 हजार रुपए), चार पुराने गद्दे और चार पुरानी रंगीन रजाई। (कीमती 10 हजार रुपए ), नकद 11500, एक चार पहिया पिकअप वाहन (कीमती 5 लाख रुपए) एक दो पहिया वाहन (कीमती 80 हजार रुपए)।