छेड़छाड़ से परेशान इंजीनियरिंग छात्रा ने दी जान: सुसाइड नोट में लिखा ज्योतिष नाम के युवक ने उसे बातों में फंसाया, शादी का झांसा दिया और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा

छेड़छाड़ से परेशान इंजीनियरिंग छात्रा ने दी जान: सुसाइड नोट में लिखा ज्योतिष नाम के युवक ने उसे बातों में फंसाया, शादी का झांसा दिया और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • In The Suicide Note, A Young Man Named Jyotish Implicated Her, Implicated Her In Marriage And Then Blackmailed Her By Making A Video.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अधारताल थाने में परिजनों ने किया हंगामा, जल्द गिरफ्तारी की मांग।

  • अधारताल क्षेत्र अतर्गत महाराजपुर पटेल नगर निवासी 20 वर्षीय छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान
  • छात्रा के परिजन ने कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए अधारताल थाने में किया हंगामा

मनचले से परेशान होकर 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा ने सुसाइड कर लिया। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि ज्योतिष द्विवेदी नाम के युवक ने उसे बातों में फंसाया। शादी का झांसा देकर हदें पार की और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी युवक के घरवालों पर भी परेशान करने का आरोप लगाया है। उधर, इस मामले को लेकर छात्रा के परिजनों ने शुक्रवार रात अधारताल थाने पहुंच कर कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। टीआई शैलेश मिश्रा के मुताबिक सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

जानकारी के अनुसार महाराजपुर पटेल नगर निवासी सुभाष पटेल जीआईएफ में कार्यरत है। उसकी पत्नी सविता भाई गई हैं। घर में बेटा आदित्य व बेटी अदिति पटेल (20) थी। अदिति रांझी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी। दो दिन पहले सुभाष घर पहुंचा तो अदिति ने खाना परोसा। खाना खाकर सुभाष फैक्ट्री तो बेटा आदित्य दुकान चला गया।
रात में दोनों लौटे तो बेटी पंखे से लटकी मिली
रात में अदिति से मिलने उसकी सहेली पहुंची तो उसने दरवाजा नहीं खोला। अदिति के मोबाइल पर भी कॉल किया, लेकिन उसने नहीं रिसीव किया। इसके बाद उसने अदिति के पिता सुभाष व भाई आदित्य को खबर दी। दोनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। नहीं खुलने पर दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। वहां अदिति फंदे से लटकी मिली। फंदे से उतारकर पिता-पुत्र अदिति को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने जब्त किए सुसाइड नोट
सुसाइड की खबर पाकर अधारताल पुलिस पहुंची तो कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें अदिति ने लिखा है कि उसे ज्योतिष द्विवेदी नाम के युवक से प्यार हो गया था। उस पर उसे बहुत भरोसा था। पर उसने बातों में फंसाया। उसकी भावनाओं से खेला। शादी का झांसा देकर मनमानियां की। फिर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। ज्योतिष के घरवाले भी उसे प्रताड़ित करते हैं। अब वह जीना नहीं चाहती, लेकिन जिंदगी बर्बाद करने वाले ज्योतिष को सजा जरूर मिले। अधारताल पुलिस ने अभी मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link