- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhopal Girl Assault Case | Madhya Pradesh Bhopal Man Assaulted Girl After Refusing Proposal To Become A Girlfriend
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आरोपी कई दिनों से युवती को परेशान कर रहे थे। हद तो तब हो गई जब उन्होंने घर के बाहर ही उससे छेड़छाड़ कर दी। – प्रतीकात्मक फोटो
- पुलिस ने चार आरोपियों पर छेड़छाड़ और मारपीट समेत अन्य धाराओं में FIR की
भोपाल में एक युवती के गर्लफ्रेंड बनने के प्रस्ताव को मना करने पर मनचले ने घर पहुंचकर मारपीट कर दी। आरोपी ने यह पूरी वारदात अपने दोस्तों के साथ की। पुलिस ने चार आरोपियों पर छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में FIR की है।
गौतम नगर पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय युवती आरिफ नगर इलाके में रहती है। इसी इलाके में छोटू, अदनान, अयान और आजम नाम के युवक भी रहते हैं। चारों उसे पिछले कई दिनों से परेशान कर रहे थे। युवती के घर से बाहर निकलते ही वे उसका पीछा करना शुरू कर देते थे।
उस पर कई तरह के कमेंट्स करते थे। इसी दौरान उनमें छोटू ने उसे गर्लफ्रेंड बनने का प्रस्ताव दिया। इस पर पीड़िता ने उससे दोस्ती तक करने से मना कर दिया। इसके बाद वह लड़की पर दबाव बनाने लगा। युवती ने जब उसे दोबारा मना किया, तो युवकों ने उसे और भी परेशान करना शुरू कर दिया।
शुक्रवार शाम को युवती अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी। इसी दौरान चारों युवक वहां आ गए। उन्होंने फब्तियां कसते हुए उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की ने मनचलों का विरोध किया, तो उन्होंने उसका हाथ पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।
यह देख आसपास के लोग जमा होने लगे। हल्ला सुनकर परिजन भी घर के बाहर आ गए। यह देख आरोपी वहां से भाग गए। घटना के बाद युवती ने परिजनों को सबकुछ बता दिया। देर रात थाने पहुंचकर उन्होंने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।