- Hindi News
- Local
- Mp
- Water Corrosion Starts With Heat; Scramble To Keep Utensils In Line, Women Started Showering Each Other’s Heads
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पन्ना12 घंटे पहले
- मारपीट का VIDEO पन्ना के शाहनगर थाना क्षेत्र के मलघन पंचायत का है
मध्य प्रदेश में बढ़ती गर्मी के साथ पानी के लिए भी जंग शुरू हो गई है। ऐसा ही एक मामला पन्ना से सामने आया है। यहां दो महिलाएं पहले पानी भरने के लिए आपस में लड़ पड़ीं। दोनों सरकारी नल पर पानी भरने आई थीं। पहले उन दोनों के बीच तकरार हुई, बाद में हाथापाई शुरू हो गई। एक महिला ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ पानी का बर्तन दूसरी महिला के सिर पर मार दिया। इसके बाद दोनों तरफ से बर्तन हथियार की तरह चलने लगे। पानी भरने आई दूसरी महिलाओं ने दोनों को अलग किया। तब तक आसपास के लोगों ने लड़ाई का VIDEO बना लिया।
महिलाओं की लड़ाई का यह VIDEO शाहनगर थाना क्षेत्र के मलघन पंचायत का है। पन्ना में इस समय तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच गया है। इसके साथ ही हैंडपंप ने पानी देना लगभग बंद कर दिया है। यह स्थिति यहां हर गर्मी में होती है। इस क्षेत्र के ज्यादातर ग्रामीण पानी की समस्या से जूझने लगे हैं। ऐसे में जहां पर पानी मिलने की उम्मीद होती है, वहां लाइन लग जाती है।
मलघन गांव में पानी के लिए एक ही नल है। यहां पर रोजाना महिलाएं बर्तन लेकर पानी के लिए पहुंच जाती हैं। नल के सामने बर्तनों की लाइन लग जाती है। शुक्रवार को पानी के लिए महिलाएं अपने बर्तन लाइन में रखे हुए थीं। इसी दौरान बर्तन आगे रखने पर एक महिला को दूसरे से विवाद शुरू हो गया। और देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे पर बर्तन से वार करने लगीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने वीडियाे बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।