डॉन ब्रैडमैन(Don Bradman) इंग्लैंड के खिलाफ अपने आखिरी टेस्ट की पारी में शून्य पर आउट हो गए थे. उन्हें एरिक हॉलिस ने क्लीन बोल्ड किया था. (M.R.Sharan/Twitter)
डॉन ब्रैडमैन (Don Bradman) आखिरी टेस्ट पारी में शून्य पर आउट होने के कारण 100 का औसत पूरा नहीं कर पाए थे. उन्हें इंग्लैंड के स्पिनर एरिक हॉलिस ने क्लीन बोल्ड किया था. अब तक यही माना जाता था कि हॉलिस ने उन्हें गुगली पर आउट किया था. लेकिन अब एम.आर. शरण (M.R.Sharan) नाम के एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने ब्रैडमैन की आखिरी दो गेंदों का वीडियो एनालिसिस कर ये दावा किया है वो गुगली नहीं, ऑफ स्पिन पर आउट हुए थे.
नई दिल्ली. डॉन ब्रैडमैन (Don Bradman) को सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में गिना जाता है. उन्होंने 52 टेस्ट में 99.94 की औसत से 6996 रन बनाए थे. अगर ब्रैडमैन अपनी आखिरी टेस्ट पारी में चार रन बना लेते तो न सिर्फ टेस्ट में 7 हजार रन पूरे कर लेते, बल्कि हर पारी में 100 रन का बेमिसाल औसत भी हासिल कर लेते. लेकिन वो अपनी आखिरी टेस्ट पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए और उनका ये सपना अधूरा रह गया. उन्हें इंग्लैंड के स्पिनर एरिक हॉलिस ने आउट किया था. अभी तक तो ये माना जाता रहा है कि हॉलिस ने ब्रैडमैन को गुगली पर क्लीन बोल्ड किया था. लेकिन अब एम.आर. शरण नाम के एक ट्विटर यूजर ने दावे पर सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि ब्रैडमैन अपनी आखिरी पारी में गुगली नहीं, बल्कि ऑफ स्पिन पर आउट हुए थे. उन्होंने तकनीक के सहारे ब्रैडमैन की आखिरी दो गेंदों का एनालिसिस करने के बाद इतना बड़ा दावा किया.
एम.आर. शरण के ट्विटर अकाउंट पर नजर डालें तो इसके बायो में लिखा है कि वो यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. उन्होंने अपने दावे को साबित करने के लिए सिलसिलेवार कई ट्वीट किए. प्रोफेसर शरण ने पहले ट्वीट में लिखा कि क्या ब्रैडमैन अपनी आखिरी पारी में गुगली पर आउट हुए थे?. इस सवाल के जवाब में उन्होंने खुद लिखा कि ज्यादातर क्रिकेट फैंस को उनकी आखिरी पारी से जुड़े ये तीन तथ्य पता हैं. पहला उन्हें टेस्ट क्रिकेट में 100 का औसत हासिल करने के लिए आखिरी पारी में सिर्फ 4 रन की जरूरत थी. दूसरा वो उस पारी में शून्य पर आउट हुए और तीसरा ये कि वो एरिक हॉलिस की गुगली पर बोल्ड हुए थे. हर किसी की तरह मैंने भी बिना कोई सवाल उठाए इसे ही सच मान लिया था. जब तक, मैंने ब्रैडमैन म्यूजियम द्वारा यूट्यूब पर डाले गए वीडियो का एनालिसिस नहीं किया. दरअसल, ये वीडियो इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच 1948 में हुए उसी ओवल टेस्ट का है, जिसमें ब्रैडमैन शून्य पर आउट हुए थे.
वीडियो एनालिसिस के आधार पर बड़ा दावाप्रोफेसर शरण ने खुद इस वीडियो को शेयर किया है. इसमें ब्रैडमैन अपनी आखिरी पारी के लिए ड्रेसिंग रूम से उतरकर मैदान पर आते दिख रहे हैं. जहां लोगों और इंग्लिश टीम खड़े होकर उनका सम्मान करती है. इसके बाद वो सिर्फ दो गेंद खेलते नजर आते हैं. एरिक हॉलिस पहली गेंद गुगली फेंकते हैं, जिसे ब्रैडमैन शॉर्ट मिड-ऑफ की तरफ खेल देते हैं, जबकि दूसरी गेंद पर वो बोल्ड हो जाते हैं. यूजर का दावा है कि जिस गेंद पर ब्रैडमैन बोल्ड हुए वो गुगली न होकर ऑफ स्पिन थी. इसके लिए उन्होंने गेंदबाज की कलाई के मूवमेंट, वीडियो की रफ्तार कम ज्यादा करके बार-बार देखा.
2. Like everyone else, I unquestioningly accepted this as the truth. Until, I chanced upon this video on YouTube put out by the Bradman Museum (@BradmanBowral):https://t.co/x53wigA8ib
— M.R. Sharan (@sharanidli) April 3, 2021
6. Now check out these two for Ball 2, the purported googly, but actually, just a normal off-spinner!A googly is bowled from the back of the hand, just like we saw in image 1. That is central to the deception embedded in it.These images shows a ball bowled from the front! pic.twitter.com/2qedWv42Vd
— M.R. Sharan (@sharanidli) April 3, 2021
गुगली नहीं, ऑफ स्पिन पर आउट हुए थे ब्रैडमैन
इस ट्विटर यूजर के मुताबिक, हॉलिस ने ब्रैडमैन को जो पहली गेंद फेंकी थी, वो गुगली थी. इसमें कोई शक नहीं है. क्योंकि वीडियो में ये दिख रहा है कि वो गेंद हाथ के पीछे से आई थी. लेकिन दूसरी गेंद के वीडियो को जब 0.25x की स्पीड में चलाया तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई. इसके लिए उन्होंने दूसरी गेंद जिस तरह फेंकी गई उसकी दो तस्वीरें शेयर की हैं और इसके जरिए बताया है कि जहां पहली गेंद बैक ऑफ द हैंड यानी हाथ के पीछे से आई थी. वहीं दूसरी गेंद हॉलिस ने पारंपरिक ऑफ स्पिनर की तरह गेंद पकड़कर फेंकी थी. ऐसे में ब्रैडमैन के गुगली पर आउट होने वाली बात सच नहीं दिखती, क्योंकि वीडियो के एनालिसिस में तो कुछ और नजर आ रहा है. हालांकि, उनका ये दावा कितना सच्चा है. फिलहाल, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता. लेकिन जिस तरह के सवाल उन्होंने उठाए हैं, उसकी जांच जरूर की जा सकती है.