Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लंबे इंतजार के बाद राजधानी के मेट्रो प्रोजेक्ट में नए काम की शुरुआत होने जा रही है। मेट्रो रेल कंपनी ने एम्स से सुभाष नगर तक प्रस्तावित आठ स्टेशन के निर्माण का ग्लोबल टेंडर जारी किया है। यह स्टेशन एम्स,अलकापुरी, हबीबगंज नाका, हबीबगंज, एमपी नगर जोन-1, डीबी सिटी मॉल, सेंट्रल स्कूल और सुभाष नगर पर बनेंगे।
इनके निर्माण पर लगभग 421 करोड़ रुपए खर्च होंगे। स्टेशन निर्माण के लिए 847 दिन यानी सवा दो साल का समय तय किया गया है। ग्लोबल टेंडर में यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक (ईआईबी) से लोन का जिक्र किया गया है। टेंडर मंजूरी आदि की प्रक्रिया को जोड़ लिया जाए तो 2023 के अंत तक यह स्टेशन बनने की संभावना है।