TT नगर स्टेडियम में कोरोना का हमला: एक दिन में 10 खिलाड़ी सहित 15 पाॅजिटिव मिले; फिलहाल नहीं होंगे कोई खेल, डे-बोर्डिंग स्कूल भी किया बंद

TT नगर स्टेडियम में कोरोना का हमला: एक दिन में 10 खिलाड़ी सहित 15 पाॅजिटिव मिले; फिलहाल नहीं होंगे कोई खेल, डे-बोर्डिंग स्कूल भी किया बंद


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • 15 Positives Were Found In A Day Including 10 Players; Currently There Will Be No Sports, Day boarding Schools Also Closed

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में 10 खिलाड़ियों सहित 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

  • संक्रमितों में 7 शूटर व 3 कोच भी, कम उम्र के खिलाड़ियों को पैरेंट्स काे बुलाकर भेजा जा रहा है घर
  • उन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए छूट मिलेगी,जाे टाेक्याे अाेलिंपिक या अन्य प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं

भोपाल में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में 502 पॉजिटिव केस मिलने के बाद शनिवार को टीटी नगर स्टेडियम में 10 खिलाड़ियों सहित 15 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें 7 शूटर और 3 कोच शामिल हैं। यहां बोर्डिग स्कूल में रह रहे कुछ खिलाड़ियों को सर्दी-जुकाम होने पर सभी कर्मचारियों व कोच का कोरोना टेस्ट कराया गया था। जानकारी के मुताबिक यहां 10 खिलाड़ियों सहित 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डे-बोर्डिंग स्कूल के साथ स्टेडियम को फिलहाल बंद कर दिया गया है। हालांकि उन्हीं खिलाड़ियाें काे स्टेडियम में रहकर ट्रेनिंग के लिए छूट मिलेगी,जाे टाेक्याे अाेलिंपिक के संभावित हैं या निकट भविष्य में वर्ल्ड कप, या काेई इंटरनेशनल जैसे बड़े टूर्नामेंट में जिनकाे भाग लेना है। खेल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार काे स्टेडियम के मार्शल अार्ट हाॅल में खिलाड़ियाें के काेराेना टेस्ट के लिए स्वास्थ्य अमले काे बुलाया गया था। इसमें यहां रह रहे खिलाड़ियाें का टेस्ट किया गया, जिसमें 7 शूटर सहित 3 अन्य खेलाें के खिलाड़ी, 3 कोच और 3 कर्मचारी काेराेना पाॅजिटिव निकले। सूत्रों के मुताबिक खेल अधिकारियाें ने शनिवार देर शाम बैठक बुलाई और तय किया गया कि 13 से 14 साल तक के खिलाड़ियाें के पैरेंट्स काे भोपाल बुलाकर बच्चाें काे घर भेज दिया जाए। सिर्फ 25-30 उन्हीं सीनियर खिलाड़ियाें काे यहां रहने की अनुमति दी जाए, जाे अाेलिंपिक के लिए तैयारी कर रहे हैं। हालांकि इस पर भी अंतिम फैसला काेचाें से चर्चा के बाद लिया जाएगा। खेल संचालक पवन जैन ने टीटी नगर स्टेडियम में कुछ खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। उनहोने कहा कि डे-बाेर्डिंग अाैर पे एंड प्ले स्कीम काे बंद कर दिया है। बाेर्डिंग खिलाड़ियाें पर फैसला उनके काेचाें से चर्चा के बाद एक-दाे दिन में लिया जाएगा। बता दें कि फिलहाल स्टेडियम में 15 खेल अकादमियाें के करीब 250 खिलाड़ी रहते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link