जगुआर लैंड रोवर (फोटो क्रेडिट- Reuters)
जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उनका लक्ष्य घरेलू लक्जरी व्हीकल सेगमेंट में अपनी स्थिति को मजबूत करना है.
हाल ही में कंपनी ने पेश की थी इलेक्ट्रिक एसयूवी आई-पेस
कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उनका लक्ष्य घरेलू लक्जरी व्हीकल सेगमेंट में अपनी स्थिति को मजबूत करना है. टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाले जेएलआर ने कहा कि उसने हाल में घरेलू बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी आई-पेस पेश की है.
ये भी पढ़ें: Hero, Bajaj, Honda, और Tvs की 65 हजार रुपये में आने वाली टॉप 5 बाइक, जो माइलेज में हैं सुपरस्टारबाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहती है कंपनी
जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने बताया, ”हम नई पीढ़ी के प्रोडक्ट, फेसलिफ्ट, नई बॉडी स्टाइल, प्लग-इन-हाइब्रिड और नई पावर-ट्रेनों सहित वित्त वर्ष 2021-22 में दस जोरदार प्रोडक्ट की पेशकश के साथ बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहते हैं.”
ये भी पढ़ें: जनरल मोटर्स ने इलेक्ट्रिक Hummer SUV लॉन्च की, सिंगल चार्ज में देगी 563 KM की रेंज
घरेलू बाजार में लक्जरी कार की बिक्री में वृद्धि करना चाहती है कंपनी
उन्होंने कहा कि कंपनी का मानना है कि भारत में लक्जरी कार खंड में वृद्धि की बड़ी गुंजाइश है. सूरी ने कहा कि भारतीय भारतीय अर्थव्यवस्था के बढ़ने के साथ ही धन लोगों की संख्या भी बढ़ेगी और इससे लक्जरी कारों की मांग भी बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में घरेलू बाजार में लक्जरी कार की बिक्री में वृद्धि करना है.