- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- On Sunday, 146 New Corona Were Found Infected, Five Were To Come From Outside The Station, 2700 Got Relief Vaccine.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो- कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन ही एक मात्र उपाय है, इसलिए जिला प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है।
- रविवार को कुल संक्रमित की संख्या 19579 हो गई है
- रविवार को किसी की भी मौत नहीं हुई है
ग्वालियर में पांचवा दिन है जब कोरोना संक्रमितों ने शतक मारा है। रविवार को 146 कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें से 5 ऐसे लोग हैं जो स्टेशन पर टेस्ट में संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह रही है कि रविवार को किसी की भी कोरोना से मौत नहीं हुई है और 63 संक्रमित डिस्चार्ज होकर अपने घर के लिए गए है। पर रविवार को 146 नए संक्रमित मिलने के बाद कोरोना संक्रमित का कुल आंकड़ा 19579 हो गया है। अभी तक कुल मौत 319 ही रही हैं। साथ ही रविवार को कोरोना से बचाव के लिए 2700 लोगों ने टीका लगवाया है।
मार्च के बाद अब अप्रैल में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। 31 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक हर दिन कोरोना संक्रमितों ने शतक लगाया है। लगातार कोरोना संक्रमित का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सीधे शब्दों में समझाएं तो कोरोना की दूसरी लहर महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश के शहरों को भी प्रभावित करने लगी है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर के बाद अब ग्वालियर में भी हालत बेकाबू होने लगे हैं। बीते पांच दिन में 600 के लगभग संक्रमित मिले चुके हैं। रविवार को 1588 सैंपल में से 146 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद कुल संक्रमित का आंकड़ा 19579 पर पहुंच गया है।
राहत की बात 63 स्वस्थ्य होकर घर गए
रविवार को कुछ राहत भी रही है। रविवार को जहां 146 नए संक्रमित मिले हैं जो क्या हुआ 63 संक्रमित स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए हैं और अपने घर के लिए गए हैं। अभी तक कुल डिस्चार्ज लोगों का आंकड़ा 17004 हो गया है। रविवार तक जिले में कुल एक्टिव केस 901 हो गए हैं। सोमवार को लिए 1392 सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही जिले के 16 अस्पतालों में 25 फीसदी बेड संक्रमित से भर चुके हैं।
27 सेंटर पर 2700 लोगों ने लगवाया राहत का टीका
रविवार को 45+ उम्र और अन्य लोगों को टीका लगवाने के लिए 27 सेंटर रखे गए थे। इनमें 22 प्राइवेट अस्पताल हैं। दिन भर में लॉकडाउन के बीच इन वैक्सीनेशन सेंटर पर 2700 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई है। सभी को कोविशील्ड वैक्सीन का डोज दिया गया है।
जिला स्टोर में खत्म कोवैक्सीन
रविवार को जिला वैक्सीन स्टोर में कोवैक्सीन के डोज खत्म हो गए हैं। जिनको सोमवार को कोवैक्सीन का दूसरा डोज लगना है उनको वैक्सीन नहीं लगाई जा सकेगी। सोमवार शाम तक कोवैक्सीन आने की संभावना है।