अपराध: लेनदेन के विवाद पर युवक को मारी गोली, मौत

अपराध: लेनदेन के विवाद पर युवक को मारी गोली, मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोहद थाना क्षेत्र के रुरी का पुरा गांव के रास्ते के पास पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक को बंदूक से गोली मार दी। जो कि उसके दाहिने हाथ के बाजू में लगी। घटना रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे की है। घायल को परिजन गोहद अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया। वहीं रास्ते में उसकी मौत हो गई। गोहद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गोहद के वार्ड क्रमांक 16 गांधी नगर निवासी हरी सिंह (42) पुत्र सरनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे वह अपने भाई जनक सिंह पुत्र सरनाम सिंह के साथ एक बाइक से और भानू पुत्र हरी सिंह व अवनीश उर्फ बल्लू सेमर दूसरी बाइक से चौकी मंदिर रुरी का पुरा जा रहे थे।

गांव से पहले ही हम लोग रोड पर पहुंचे ही थे कि रास्ते में तहसील कुशवाह निवासी बरथरा रोड गोहद उन्हें मिल गया। साथ ही जनक सिंह से पुराने पैसों को लेकर विवाद करने लगा। इसी विवाद में वह जनक सिंह को गालियां देने लगा। जब जनक सिंह ने गालियां देने से रोका तो तहसील कुशवाह ने बंदूक उतारकर जान से मारने की नियत से उसके ऊपर फायर किया, जिससे गोली जनक सिंह के दाहिने बाजू में लगी और बुरी तरह से जख्मी गया।

इसके बाद तहसील सिंह मौके से फरार हो गया। वहीं हम सभी लोग जनक सिंह को गोहद अस्पताल लेकर आए। जहां से डाक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर कर दिया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही तहसील कुशवाह पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link