इंजीनियरिंग छात्रा को किया था आत्महत्या के लिए मजबूर: छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा था कि मेरे प्यार और भावनाओं से खेला, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था

इंजीनियरिंग छात्रा को किया था आत्महत्या के लिए मजबूर: छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा था कि मेरे प्यार और भावनाओं से खेला, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Case Filed Against The Accused Youth, The Student Wrote A Suicide Note In A Suicide Note, The Accused Was Making Blackmail By Making A Video

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अधारताल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का प्रकरण दर्ज किया।

  • अधारताल क्षेत्र अतर्गत महाराजपुर पटेल नगर निवासी 20 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या मामले में पुलिस का एक्शन
  • एक अप्रैल को छात्रा ने सुसाइड नोट छोड़कर दे दी थी जान, अब दर्ज हुई FIR

मनचले से परेशान होकर 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा द्वारा सुसाइड करने के मामले में पुलिस ने चौथे दिन एक्शन लिया है। अधारताल पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का प्रकरण दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय छात्रा ने सुसाइड नोट में आरोपी ज्योतिष द्विवेदी के चलते आत्महत्या की बात लिखी थी। छात्रा के मुताबिक आरोपी ज्योतिष से उसकी दोस्ती तीन सालों से थी। वह उससे प्यार करने लगी थी। ज्योतिष द्विवेदी ने उसकी भावनाओं से खेला। उसने शादी का झांस देकर उसके साथ रेप किया। फिर इसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर अपनी मनमानियां करता रहा।

छेड़छाड़ से परेशान इंजीनियरिंग छात्रा ने दी जान:सुसाइड नोट में लिखा – उस पर बहुत भरोसा था, शादी का झांसा दिया और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा, सजा जरूर मिले
यहां तक कि उसकी बहन ज्योति द्विवेदी ने भी उसे भाई का पीछा छोड़ने के लिए कई बार जलील किया। अधारताल पुलिस ने आरोपी ज्योतिष और उसकी बहन ज्योति के खिलाफ रविवार को धारा 306, 34 भादवि का प्रकरण दर्ज कर लिया। टीआई अधारताल शैलेश मिश्रा के मुताबिक हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की गई है।
एक अप्रैल की शाम को फंदे से लटकी मिली थी छात्रा
महाराजपुर पटेल नगर निवासी छात्रा के पिता जीआईएफ में कार्यरत है। मां भाई से मिलने गई थी। भाई दुकान पर चला गया था। घर में अकेली छात्रा ही थी। रांझी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई करने वाली छात्रा ने शाम को छत के हुक में चुनरी का फंदा लगा कर झूल गई थी। इसकी जानकारी परिजनों को उसकी सहेली से लगी।

सिरफिरे आशिक ने युवती के मंगेतर की जान ली:युवक को शराब पिलाई, नशा चढ़ते ही रस्सी से गला घोंट दिया; खुदकुशी लगे इसलिए बिजली के पोल में फांसी पर लटका दिया शव
दरअसल छात्रा से मिलने उसकी सहेली पहुंची तो दरवाजा बंद मिला। आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। तब उसने छात्रा के भाई व पिता को दी। दरवाजा तोड़कर पिता व भाई अंदर गए तो छात्रा फंदे से लटकी मिली। उसे फंदे से उतारकर परिजन अस्पताल ले गए थे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था।
सुसाइड नोट में बयां किया था छात्रा ने दर्द
सुसाइड की खबर पाकर अधारताल पुलिस पहुंची तो कमरे से एक सुसाइड नोट मिला था। इसमें अदिति ने लिखा है कि उसे ज्योतिष द्विवेदी नाम के युवक से प्यार हो गया था। उस पर उसे बहुत भरोसा था। पर उसने बातों में फंसाया। उसकी भावनाओं से खेला।
शादी का झांसा देकर मनमानियां की। फिर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। ज्योतिष की बहन ज्योति भी उसे प्रताड़ित करती है। अब वह जीना नहीं चाहती, लेकिन जिंदगी बर्बाद करने वाले ज्योतिष व ज्योति को सजा जरूर मिले।

खबरें और भी हैं…



Source link