इंदौर में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट!: दूसरा डोज लेने के बाद 20 लोग संक्रमित, वायरस का नया वैरिएंट पता लगाने दिल्ली भेजेंगे सैंपल; पहले गए 193 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार

इंदौर में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट!: दूसरा डोज लेने के बाद 20 लोग संक्रमित, वायरस का नया वैरिएंट पता लगाने दिल्ली भेजेंगे सैंपल; पहले गए 193 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Even After Both Doses Of Vaccine Are Infected .. Samples Of Twenty Patients Will Be Sent To Delhi Soon ..

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट का डर सता रहा है। कोरोना संक्रमितों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। वैक्सीन के दो डोज लेने के बाद भी लोग संक्रमित निकल रहे हैं। ऐसे 20 लोगों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली की एनसीडीसी लैब सोमवार को भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा चल सकेगा कि कोरोना वायरस का कौन सा वैरिएंट है।

इंदौर में इसके पहले 22 फरवरी को पहली बार 90 सैंपल दिल्ली भेजे गए थे। इसमें से जिसमें 6 मरीजों में यूके का खतरनाक वैरिएंट मिला था। 14 मार्च को 103 सैंपल और उसके बाद फिर 90 सैंपल दिल्ली की एनसीडीसी लैब में भेजे गए थे। लेकिन इन सैंपलों की अब तक रिपोर्ट नहीं मिली है। डॉक्टरों का कहना है कि वायरस का कोई नया वैरिएंट है, जो तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाना संभव है।

इस बीच नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। वैक्सीन के दो डोज देने के बाद भी लोग संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे 20 लोगों के सैंपल की जांच कराई जा रही है, जिन्हें वैक्सीन के दोनों डोज लगने के बाद भी संक्रमण हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि इम्युनिटी बढ़ने के बाद भी संक्रमण क्यों हुआ है।

सैंपल भेज रहे हैं

सोमवार को 20 ऐसे लोगों के सैंपल इंदौर से दिल्ली भेजेंगे, जिन्हें वैक्सीन का दूसरा डोज देने के बाद भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी वायरस का वैरिएंट कौन सा आ रहा है, यह पता लगाने के लिए दिल्ली से रिपोर्ट आने के बाद ही हम कुछ कह पाएंगे।

-अनिता मूथा, लैब इंचार्ज, महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, इंदौर

वैक्सीन लगने पर वायरस हावी नहीं होगा

आम जनता से अपील है कि वैक्सीन लगवाएं। कोई भी वायरस अगर वैरिएंट बदलता है तो वैक्सीन लगने के बाद यह हावी नहीं हो पाएगा। वैक्सीन लगने से अधिक संक्रमण नहीं फैलेगा।

-अमित मालाकार, नोडल अधिकारी कोविड, इंदौर

खबरें और भी हैं…



Source link