उमंग और भरोसे का टीका: देश की सबसे उम्रदराज 118 साल की तुलसा ने लगवाया वैक्सीन का टीका, बोलीं- सब लगवाओ कोरोना का टीका

उमंग और भरोसे का टीका: देश की सबसे उम्रदराज 118 साल की तुलसा ने लगवाया वैक्सीन का टीका, बोलीं- सब लगवाओ कोरोना का टीका


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • The Country’s Oldest 118 year old Tulsa Got Vaccinated Vaccine, Said Put All The Corona Vaccine

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • खुरई के खिमलासा स्वास्थ्य केंद्र पर लगवाया टीका, अब तक 100 से ऊपर दो महिलाओं ने लगवाई है वैक्सीन

कोरोना संक्रमण से बचाओ के लिए देशभर में लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। इसी बीच सागर जिले में सबसे उम्रदराज 118 साल की वृद्धा ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। खुरई ब्लॉक के खिमलासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची 188 साल की तुलसा पति मोती बंजारा निवासी सरदारपुर ने कोरोना का टीका लगवाया।

टीका लगवाकर बोलीं- सब लगवाओ कोरोना का टीका। कछू दिक्कत नहीं हो रही। केंद्र के डॉ. भूपेंद्र कुर्मी ने बताया कि महिला के आधार पर उसकी जन्मतिथि 1 जनवरी 1903 लिखी है। इस प्रकार उनकी उम्र 118 साल की है। अब तक 100 साल से ऊपर दो महिलाओं ने वैक्सीन का टीका लगवाया है।

सभी से कोरोना टीका लगवाने की अपील की

स्वास्थ्य केंद्र पर तुलसा टीका लगवाने पहुंची। जैसे ही उनका आधार कार्ड स्वास्थ्यकर्मियों ने देखा तो दंग रह गए। उनकी उम्र 118 साल थी। लेकिन वह स्वस्थ और चल पा रही थी। तुलसा ने कोरोना की टीका लगवाया। इसके बाद उन्होंने सभी लोगों से कोरोना का टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने बुंदेलखंडी भाषा में बोले हुए कहा कि हमने टीका लगवाओ है, सो सब जने लगवाओ, कछू दिक्कत नइयां।

खबरें और भी हैं…



Source link