Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से रविवार को 47 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इन्हें मिलाकर सागर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 6286 पर पहुंच गया है। वहीं पिछले 4 दिनों में 163 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। रविवार को संक्रमित मिले मरीजों में दयानंद वार्ड निवासी एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं।
इनके अलावा बीएमसी के 38 वर्षीय कर्मचारी, बीना में जेपी प्लांट में 57 वर्षीय कर्मचारी, सुरखी निवासी 82 वर्षीय वृद्ध महिला, कैंट निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, राजघाट रोड निवासी 40 वर्षीय युवक, शिवाजी वार्ड निवासी 34 वर्षीय युवक, कैंट निवासी 37 वर्षीय युवक, विजय टॉकीज निवासी 42 वर्षीय युवक, गोपालगंज निवासी 41 वर्षीय युवक, गुलाब कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय युवक, सिविल लाइन निवासी 35 वर्षीय युवक, कोतवाली क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय युवती और कटरा निवासी 32 वर्षीय युवती पॉजिटिव मिले हैं।