- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Guna
- Tussle Over Setting Up Trolley In Upaj Mandi, One Lashed The Other With Sticks, Case Of Harijan Act Only On The Victim
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुना5 मिनट पहले
कृषि उपज मंडी दो किसानों में विवाद हो गया। एक किसान ने दूसरे की जमकर पिटाई कर दी।
जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में ट्रॉली लगाने को लेकर किसान आपस में भिड़ गए। एक किसान ने दूसरे की लाठियों से जमकर पिटाई की। किसी ने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिस किसान को लाठी-डंडों से मारा गया, उसी के खिलाफ पुलिस ने हरिजन एक्ट के तहत केस किया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार को ग्राम डूंगासरा के दो किसान फसल बेचने मंडी में पहुंचे थे। मंडी में अपनी-अपनी ट्रॉली लगाने के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक किसान ने साथियों के साथ मिलकर दूसरे की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर डाली। यही नहीं, इसका वीडियो भी बनवाया गया। देर शाम कैंट थाना पुलिस ने दोनों किसानों पर मामला दर्ज किया है।
कैंट थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक डूंगासरा गांव निवासी शिवराम जाटव पुत्र नीलम सिंह जाटव की रिपोर्ट पर उसी गांव के रहने वाले ब्रजेश कुशवाह व हरि सिंह कुशवाह पर मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में कहा गया है, दोनों किसानों ने शिवराम जाटव के साथ मारपीट की, जबकि वीडियो में दिख रहा है कि शिवराम जाटव अपने साथियों के साथ ब्रजेश कुशवाह पर बुरी तरह लाठी बरसा रहा है।
थाना कैंट टीआई अवनीत शर्मा ने बताया, ट्राॅली लगाने को लेकर किसानों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों पर क्रॉस मामला दर्ज किया गया है। ब्रजेश कुशवाह पर आईपीसी की धारा धारा 323, 294, 506 व हरिजन एक्ट की धारा 3 (1) भ, 3 (1) घ के तहत मामला दर्ज हुआ है। वहीं, शिवराम जाटव पर धारा 323, 294, 506 का केस दर्ज किया गया है।