चलती बाइक से फायरिंग: पुलिया पर दोस्तों के साथ खड़े व्यक्ति को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, जांघ में धंसी

चलती बाइक से फायरिंग: पुलिया पर दोस्तों के साथ खड़े व्यक्ति को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, जांघ में धंसी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • केसली थाना क्षेत्र के सहजपुर-देवरी मार्ग की वारदात, घायल अस्पताल में भर्ती

केसली थाना क्षेत्र के सहजपुर-देवरी मार्ग पर पुलिया पर दोस्तों के साथ खड़े व्यक्ति को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटनाक्रम में घायल को गोली जांघ में लगी है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के अनुसार हीरालाल चौरसिया (50) निवासी सहजपुर रविवार रात करीब 9 बजे अपने दो दोस्तों के साथ सहजपुर मार्ग पर घूमने के लिए गए थे। वह मार्ग पर बनी पुलिया पर खड़े थे। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने चली बाइक से हीरालाल पर बंदूक से फायर कर दिया। गोली हीरालाल की जांघ में धंस गई। घटना देख अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने घायल अवस्था में हीरालाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल के बेटे धर्मेंद्र चौरसिया ने बताया पिता को अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारी है। उन्हें घटनास्थल से सीधे सागर के अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में हीरालाल खतरे से बाहर हैं। वारदात के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है और न ही गोली मारने वालों के संबंध में जानकारी लग पाई है।

केसली थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया मामले की सूचना मिली है। पुलिस टीम को घायल के बयान लेने के लिए भेजा है। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो- हीरालाल चौरसिया।

खबरें और भी हैं…



Source link