जबलपुर में 236 कोरोना संक्रमित मिले: जिले में रोज बन रहा नया रिकॉर्ड, पांच दिन में 1020 नए संक्रमित सामने आए, रविवार को पांच संक्रमित का चौहानी शमशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

जबलपुर में 236 कोरोना संक्रमित मिले: जिले में रोज बन रहा नया रिकॉर्ड, पांच दिन में 1020 नए संक्रमित सामने आए, रविवार को पांच संक्रमित का चौहानी शमशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • New Records Are Being Made In The District Every Day, 850 New Infected Came Out In Four Days, Funeral Of Five Infected Took Place At Chauhani Crematorium

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र स्थित चौहानी शमशान घाट में पांच लोगों का अंतिम संस्कार किया गया।

  • जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार पार, तेजी से बढ़ रहा आंकड़ा
  • उधर, लॉकडाउन में कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले 30 लोगों को भेजा गया अस्थाई जेल

जिले में कोरोना रोज नया रिकॉर्ड बना रहा है। रविवार को जिले में 236 नए संक्रमित सामने आए। वहीं पांच संक्रमितों की चौहानी शमशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ। हालांकि प्रशासन के आंकड़े में सिर्फ एक मौत ही दर्ज है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार पार कर गया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन की सख्ती भी बढ़ने लगी है। रविवार को लॉकडाउन के दौरान कोरोना प्रोटोकाॅल का उल्लंघन करने वाले 30 लोगों को अस्थाई जेल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार जिले में रविवार को 1917 सेम्पल की रिपोर्ट आई। इसमें 236 लोग संक्रमित आए। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20 हजार 25 हो गई है। वहीं 155 लोग स्वस्थ्य हुए। कोरोना को अब तक 18 हजार 233 लोग हरा चुके हैं। प्रशासन के आंकड़ों में एक मौत सहित कुल संख्या 273 हो गई है। हालांकि प्रशासन रोज मौत के आंकड़े छिपा रहा है। जिले में रिकवरी रेट घटना 91.05 प्रतिशत पर आ गया। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1519 हो गए हैं। रविवार को भी कोरोना की जांच के लिए 2091 लोगों के सेम्पल लिए गए हैं।

पांच दिन में इस तरह एक हजार का आंकड़ा हुआ पार
तारीख केस स्वस्थ एक्टिव केस रिकवरी रेट
31 मार्च 170 119 1283 91.91 प्रतिशत
01 अप्रैल 185 138 1328 91.75 प्रतिशत
02 अप्रैल 205 122 1409 91.41 प्रतिशत
03 अप्रैल 224 193 1439 91.35 प्रतिशत
04 अप्रैल 236 155 1519 91.05 प्रतिशत

सितंबर 2020 के बाद पहली बार पांच दिन में एक हजार से अधिक संक्रमित सामने आए
जिले में कोरोना संक्रमण के एक साल पूरे हो चुके हैं। पहली लहर में जिस तरह सितंबर 2020 में संक्रमण के आंकड़े तेजी से बढ़े थे। कुछ इसी तरह के हालात अप्रैल में भी बन रहे हैं। महज पांच दिनों में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 19 हजार से 20 हजार काे पार कर गया। यही रफ्तार रही तो सितंबर 2020 में आए कुल 5791 संक्रमितों के आंकड़ों को अप्रैल में काफी पीछे छोड़ देंगे।

पहली लहर के बाद पांच दिन में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 1020 पर पहुंचा
तारीख पॉजीटिव केस समय लगा
06 सितंबर 2020 5147 07 दिन
11 सितंबर 6043 05 दिन
16 सितंबर 7031 05 दिन
21 सितंबर 8000 05 दिन
25 सितंबर 9098 04 दिन
30 सितंबर 10,025 05 दिन
08 अक्टूबर 11,109 08 दिन
15 अक्टूबर 12,010 07 दिन
06 नवंबर 13,000 22 दिन
26 नवंबर 14,055 20 दिन
17 दिसंबर 15,002 20 दिन
15 जनवरी 2021 16,000 30 दिन
13 मार्च 17,011 57 दिन
24 मार्च 18,050 11 दिन
30 मार्च 19,005 06 दिन
04 अप्रैल 20,025 05 दिन

पुलिस और प्रशासन ने 3693 लोगों से 3.65 लाख जुर्माना वसूलामास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर चार अप्रैल दिन रविवार को पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से 3693 लोगों का चालान बनाया। इनसे शमन शुल्क के रूप में 3.65 लाख रुपए जुर्माना वसूला। पुलिस ने 2328 लाेगों का चालान काटकर 2 लाख 35 हजार 800 रुपए समन शुल्क वसूला। वहीं तीन दुकानदारों के खिलाफ 188 भादवि का प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं प्रशासन ने रोको-टोको अभियान के तहत 1265 लोगों से 1.30 लाख रुपए का जुर्माना वसूला।

अधारताल में अस्थाई जेल में रखे गए कोरोना प्रोटोकाॅल का उल्लंघन करने वाले।

अधारताल में अस्थाई जेल में रखे गए कोरोना प्रोटोकाॅल का उल्लंघन करने वाले।

30 लोगों को भेजा गया अस्थाई जेल
शहर में कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वालों के लिए जिले में छह अस्थाई जेल बनाए गए हैं। रविवार को कुल 30 लोगों को अस्थाई जेल भेजा गया। अधारताल में बिना मास्क लगाए घूमने पर पांच लोगों को शासकीय प्राथमिक बालक शाला अधारताल में बनाई गई अस्थाई जेल भेजा गया। नायब तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल की अगुवाई में ये कार्रवाई की गई। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने मास्क नहीं लगाने, शारीरिक दूरी के नियम का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने के साथ-साथ अस्थाई जेल भेजने के निर्देश सभी एसडीएम और कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को दिए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link