जिलाध्यक्ष-महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आमने-सामने: देवेंद्र शर्मा ने कार्यालय में महिलाओं के कैबिन के लिए हामी भरी, रुचि गुप्ता ने काम भी शुरू करवा दिया, फिर जिलाध्यक्ष ने रुकवा दिया

जिलाध्यक्ष-महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आमने-सामने: देवेंद्र शर्मा ने कार्यालय में महिलाओं के कैबिन के लिए हामी भरी, रुचि गुप्ता ने काम भी शुरू करवा दिया, फिर जिलाध्यक्ष ने रुकवा दिया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • National President Of Congress, But Not Cabin For Women To Sit In Gwalior Congress Office, Dispute Going On For Three Days, Complaint To Sonia

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेत्री रुचि गुप्ता और कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा के बीच घमासान छिड़ा हुआ है।

  • महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुचि गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कमलनाथ, मांडवी देवी से की शिकायत
  • लगाया आरोप- चौकीदार को कैबिन तो महिलाओं को क्यों नहीं

नगरीय निकाय चुनाव से ठीक पहले ग्वालियर कांग्रेस में कैबिन को लेकर घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा और महिला कांग्रेस नेत्री रुचि गुप्ता के बीच तलवार खिंची हुई है। असल में रुचि गुप्ता महिलाओं के लिए कार्यालय में अलग से कैबिन बनाना चाहती हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पहले तो इसके लिए हां कह दी, पर जब कैबिन बनना शुरू हुआ, तो काम बंद करा दिया। दो दिन से इसी को लेकर हंगामा हो रहा है। सोचने वाली बात यह है, जिस कांग्रेस की नेशनल प्रेसीडेंट एक महिला है, उस कांग्रेस के जिला कार्यालय में महिलाओं के लिए कैबिन पर क्यों ऐतराज है?

यह है ग्वालियर के शिंदे की छावनी एमएलबी रोड पर बना कांग्रेस कार्यालय।

यह है ग्वालियर के शिंदे की छावनी एमएलबी रोड पर बना कांग्रेस कार्यालय।

यह है मामला

शिंदे की छावनी स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया कांग्रेस कार्यालय में वर्तमान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रुचि गुप्ता महिलाओं के लिए कैबिन बनवाना चाहती हैं। उद्देश्य है, महिलाओं के लिए अलग बैठने की व्यवस्था हो। इसके माध्यम से वह महिला सदस्यों की परेशानी सुन और समझकर निदान कर सकेंगे। कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए महिला सदस्यों की संख्या को बढ़ाया जा सकेगा।

इस सिलसिले में कुछ समय पहले उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा से चर्चा भी की। देवेन्द्र शर्मा तत्काल हां कह दी। अगले दिन (शनिवार) को डॉ. रुचि गुप्ता ने कैबिन के लिए मेजरमेंट कराकर काम शुरू करवा दिया। इस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैबिन नहीं बनाने के लिए कहा। पहले बहस हुई और फिर काम बंद करवा दिया।

अन्य महिला कांग्रेस नेत्री ने सोशल मीडिया पर लिख दिया कि “निल बटा सन्नाटा, बराबर शून्य” इसके बाद मामला राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष को शिकायत

महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रुचि गुप्ता ने मामले में सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ व महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी देवी को मेल के जरिए शिकायत की है। उनको मामले से अवगत कराते हुए महिलाओं के साथ हो रहे पक्षपात का जिक्र किया है।

निकाय चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन

कैबिन पॉलिटिक्स को निकाय चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है। ग्वालियर में महिला महापौर सीट है। ऐसे में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रुचि गुप्ता दावेदारी कर रही हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा की पत्नी रीमा शर्मा को भी दावेदार माना जा रहा है। इसके अलावा एक नाम कांग्रेस नेत्री रश्मि शर्मा का भी चल रहा है, इसलिए मामले को निकाय चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

चौकीदार को कैबिन आधी आबादी को क्यों नहीं

मामले में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रुचि गुप्ता ने बताया, वैसे केबिन कोई मुद्दा नहीं है। जिलाध्यक्ष पहले बनाने की इजाजत नहीं देते। बाद में मुकर जाना ठीक नहीं है। महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए यह कैबिन बनाया जा रहा था। इसमें एक महिला नेत्री ने भी विरोध किया। कांग्रेस कार्यालय में पांच कैबिन हैं। दो खुद अध्यक्ष के पास हैं। एक IT और एक समन्वयक अधिकारी और एक चौकीदार के पास केबिन है, लेकिन आधी आबादी की बात कोई नहीं सुन रहा। इसलिए मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को मामले से अवगत कराया है।

चारों मोर्चा के लिए बनाने पड़ेंगे कैबिन

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा का कहना है, किसी एक के लिए कैबिन की इजाजत कैसे दी जा सकती है। जिले में चार मोर्चा हैं- महिला मोर्चा, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई व कांग्रेस सेवादल ऐसे तो सभी के लिए कैबिन बनाना पड़ेंगे। एक केबिन बनेगा, तो माहौल बिगड़ेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link