दहेज का लालची निकला पति: ढाई साल पहले हुआ था लव मैरिज, फिर दहेज के लिए करने लगा था प्रताड़ित

दहेज का लालची निकला पति: ढाई साल पहले हुआ था लव मैरिज, फिर दहेज के लिए करने लगा था प्रताड़ित


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घमापुर पुलिस दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को दबोचा।

  • घमापुर हनुमान टोरिया में एक अप्रैल को फंदे से झूल गई थी युवती
  • पति के खिलाफ दहेज हत्या, प्रताड़ना और साक्ष्य मिटाने का प्रकरण दर्ज

लव मैरिज करने वाला प्रेमी दहेज का लालची निकला। शादी के बाद वह पत्नी के सारे गहने बेच डाला। फिर उस पर मायके से दहेज में पैसे मांग कर लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा। कई बार पति की बेजा मांग युवती ने पूरी भी की, लेकिन पति की डिमांड बढ़ती गई। पति की प्रताड़ना और दहेज की मांग से परेशान होकर युवती ने पंखे से झूल कर जान दे दी। घमापुर पुलिस ने सोमवार को दहेज हत्या व साक्ष्य मिटाने का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार सीता सोनकर उर्फ रिया बेन (22) ने ढाई साल पहले हनुमान टोरिया घमापुर निवासी शिवा बेन से प्रेम विवाह किया था। उनकी शादी छह दिसंबर 2018 को गायत्री शक्तिपीठ मनमोहन नगर में हुई थी। शादी के बाद सीता सोनकर का नाम बदल कर रिया बेन कर दिया गया था। रिया बेन के घरवालों ने 51 हजार रुपए दहेज में दिए थे।
शादी के कुछ समय बाद दहेज के लिए करने लगा पति प्रताड़ित
शादी के बाद रिया बेन को उसका पति शिवा बेन प्रताड़ित करने लगा। वह उस पर मायके से दहेज लाने का दबाव डालता था। िवरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। ढाई साल से वह पति के अत्याचारों को सहती रही। एक अप्रैल को रिया बेन ने फंखे में चुनरी का फंदा लगाकर झूल गई थी। पति शिवा बेन ने फंदे से शव उतार कर नीचे रख दिया था।
पीएम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत की पुष्टि
रिया बेन की आत्महत्या की बात परिजन पुलिस से छिपाते रहे। पीएम रिपोर्ट में उसकी मौत दम घुटने और फंदे से झूलने के चलते होने की पुष्टि हुई। घमापुर पुलिस ने मामले में शिवा बेन के खिलाफ धारा 498 ए , 304 बी, 201, भादवि और 3, 4 दहेज अधिनियम का अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी शिवा बेन को गिरफ्तार कर लिया है।
ये थी घटना
सीएसपी रांझी इसरार मंसूरी की जांच के बाद घमापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। रिया बेन ने एक अप्रैल को पंखे से झूल गई थी। उस समय घर में शिवा बेन ही मौजूद था। उसकी सास मंजू बाई बेन अपनी बेटी घर के छुई खदान गई थी। दोपहर 12 बजे उसे मोहल्ले वालों से सूचना मिली कि उसकी बहू ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद वह घर पहुंची और पुलिस को खबर दी थी। जांच के दौरान रिया सेन के मायके वालों ने बयान में बताया कि शादी के चार महीने बाद से ही शिवा बेन रुपए को लेकर मारपीट करने लगा था। रिया की मां ने अपने जेवर बेच कर डेढ़ लाख रुपए दिए थे। पर वह और पैसे मांग रहा था।

खबरें और भी हैं…



Source link