- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Breaking The Wall, Thieves Made A Dent, Left Expensive Clothes From The Shop, Took Away The Goods Of Mobile And Accessories
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दीवार में सेंध लगाकर हुई चोरी की घटना का दृश्य। दीवार टूटी हुई है। महंगे रेडीमेड कपड़े रखे हुए हैं।
- चोरी की घटना में तीस मोबाइल अलग-अलग कंपनी के गए
मेहगांव में रात के समय चोरों ने एक दुकान की दीवार तोड़कर सेंध लगाई। यह दुकान में व्यापारी, रेडीमेड कपड़े और मोबाइल एसेसरीज का सामान बेचता था। रविवार-सोमवार की मध्य रात चोरी की इस घटना में चोर मोबाइल एसेसरीज का सामान ले गए। वहीं महंगे कपड़ों को छोड़ गए। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मेहगांव के वार्ड क्रमांक आठ का निवासी व्यापारी मनोज प्रजापति पुत्र रामकेश सोमवार की सुबह अपनी दुकान पर पहुंचा। यहां दुकान की शटर हर रोज की तरह बंद थी। शटर पर ताला लटक रहा था। व्यापारी ने शटर के ताला खोलने से पहले दुकान की दहलीज को प्रणाम किया और अच्छी ग्राहकी की कामना के साथ शटर के ताले खोले। जैसे ही शटर उठाई तो दुकान के अंदर सामान उलट पुलट दिखा। पीछे की दीवार में एक बड़ा छेद था जिससे चोर दुकान में आए। व्यापारी की यह दुकान रेडीमेड कपड़े और मोबाइल एसेसरीज के सामान की थी। व्यापारी ने देखा कि दुकान के अंदर से करीब पचास हजार के मोबाइल फोन व एसेसरीज का सामान चोरी हो चुका है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि चोरी गए सामान में तीस मोबाइल अलग-अलग कंपनी के और नकदी गायब होना बताए है। हालांकि चोर महंगे कपड़ों को अपने साथ नहीं ले गया। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया।
सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद
दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगे होने की जानकारी फरियादी ने पुलिस को दी। इस सीसीटीवी कैमरे में चोर दुकान के अंदर आता हुआ रिकॉर्ड हुआ। फरियादी ने सीसीटीवी कैमरे में कैद होने वाले चोर की पहचान बंटी लोहपीटा के तौर पर की है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।