बनखेड़ी में आगजनी: दो गांवों में लगी नरवाई में आग, टीम ने 19 एकड़ में लगी फसल बचाई

बनखेड़ी में आगजनी: दो गांवों में लगी नरवाई में आग, टीम ने 19 एकड़ में लगी फसल बचाई


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • प्रशासनिक अधिकारियों ने सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए बुझाई आग

राजस्व विभाग की टीम ने दो गांव में खड़ी करीब 19 एकड़ की फसल को आगजनी से बचाया है। जानकारी अनुसार शनिवार रात करीब 12 बजे सीरावाड़ा और बनियाखेड़ी में नरवाई में आग की सूचना प्रशासन को मिली। तहसीलदार राजीव कहार आरआई, पटवारी, कोटवार के साथ मौके पर पहुंचे। यहां बड़े क्षेत्र में नरवाई में आग लगी थी, वहीं पास में एक किसान के खेत में करीब 8 एकड़ में गेहूं की खड़ी फसल थी।

टीम ने पिपरिया और बनखेड़ी की दमकल को बुलाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। सुबह 5 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। इसी प्रकार रविवार दोपहर भी बनियाखेड़ी में नरवाई की आग से दो किसानों की करीब 11 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल बचाने में टीम ने कामयाबी हासिल की। नरवाई में आग लगने का पंचनामा तैयार कराया गया है। तहसीलदार राजीव कहार ने बताया सीरावाड़ा और बनियाखेड़ी की नरवाई में आग लगाने वालों का पंचनामा तैयार कर लिया है। दोषियों पर कार्रवाई के लिए सोमवार को पंचनामा पुलिस थाना भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link