- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Poisonous Item Consumed On The Second Day Of Marriage .. Admitted In Hospital In Critical Condition, Condition Stable
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सैफ अली का उपचार एम वाय अस्पताल में चल रहा है
इंदौर में एक युवक शादी के दूसरे दिन ही जान देने की कोशिश की। युवक ने जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को रिसेप्शन था, लेकिन लाॅकडाउन की वजह से सोमवार के लिए टाल दिया गया था। युवक की हालत स्थिर है।
चंदन नगर निवासी सैफ अली की शनिवार को मल्हारगंज में शादी थी। रविवार को दुल्हन के साथ वह घर लौटा। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टियां होने लगी। परिवार वाले उसे आनन-फानन में महाराजा यशवंतराव (MY)अस्पताल ले आए। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसने जहर खाया है। अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
पूछताछ में सैफ के परिजनों ने बताया कि रविवार को शादी का रिसेप्शन था। लॉकडाउन की वजह से सोमवार को रिसेप्शन तय किया गया था। इसी दौरान यह घटना हो गई। उसने जहर क्यों खाया है, इसका कारण उन्हें नहीं पता है।