Hyundai Alcazar और Creta में कितना है अंतर, यहां देखे सबकुछ

Hyundai Alcazar और Creta में कितना है अंतर, यहां देखे सबकुछ


Hyundai Alcazar

Hyundai Alcazar के शेयर किए वीडियो में इस SUV की डिजाइन साफ दिखाई देती है. इस एसयूवी में आपको क्रेटा से काफी अलग ग्रिल मिलेगा. इसके साथ ही इस एसयूवी की टेल लाइट में भी नया डिजाइन मिलेगा.

नई दिल्ली. Hyundai ने बीते सप्ताह अपनी 7 सीटर एसयूवी Alcazar को शोकेस किया था. वहीं इस एसयूवी ने हाल ही में durability test भी पास किया है. जिसके बाद से Hyundai Alcazar लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.  durability test में कंपनी ने इस एसयूवी को देश के सभी मौसम और उबड-खाबड रोड़ सहित पहाड़ी एरिया में टेस्ट किया है. आइए जानते है हुंडई क्रेटा और Alcazar में कितना अंतर है…

Premium looks – हुंडई की ओर से शेयर किए गए Alcazar के वीडियो में इस कार की डिजाइन साफ दिखाई देती है. इस एसयूवी में आपको क्रेटा से काफी अलग ग्रिल मिलेगा. इसके साथ ही इस एसयूवी की टेल लाइट में भी नया डिजाइन मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: BS-VI पेट्रोल व्हीकल से 45 फीसदी सस्ते पड़ते हैं LPG वाहन, इनसे प्रदूषण भी होता है कम, स्टडी में किया दावा

 More comfort – Hyundai Alcazar 7 सीटर एसयूवी है जबकि क्रेटा 5 सीटर एसयूवी है. ऐसे में ये एसयूवी क्रेटा की अपेक्षा काफी कंफर्ट वाली है. वहीं इस एसयूवी की सीटों में कंपनी ने आर्मरेस्ट और कंसोल दिया है. इसके साथ ही Alcazar  एसयूवी में लग्जरी लुक देने के लिए कपहोल्डर्स भी दिए हैं.Increased Length – Hyundai Alcazar की लंबाई और चौड़ाई की जानकारी कंपनी की ओर से शेयर नहीं की गई है. लेकिन वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ये एसयूवी हुंडई क्रेटा से साइज में थोड़ी बड़ी जरूर होगी. आपको बता दे हुंडई क्रेटा एसयूवी की लंबाई 4300mm, चौड़ाई 1790mm और व्हीलबेस 1635mm का है. जबकि Alcazar का व्हील बेस 2610mm हैं.

यह भी पढ़ें: नेक्स्ट जनरेशन Bajaj Pulsar 250 जल्द होगी लॉन्च, यहां देखें लुक और फीचर्स

Bigger wheels – हुंडई क्रेटा एसयूवी के व्हील 17 इंच के है. ऐसे में Hyundai Alcazar के व्हील 18 इंच के हो सकते है. वहीं इसके व्हील में diamond-cut अलॉय डिजाइन दिया गया है. जो इस एसयूवी को काफी बेहतर बनाते हैं.

Dual-tone interior – Alcazar  एसयूवी के इंटीरियर के स्केच काले और गहरे भूरे रंग के थीम के साथ ड्यूल टोन इंटीरियर दर्शाता है. वहीं इस एसयूवी की लीक हुई पिक्चर से साफ होता है कि इसकी केबिन काले और बेज थीम की हो सकती है.









Source link