IPL 2021: ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह इस बार केकेआर से खेलेंगे. वे आईपीएल में 150 विकेट ले चुके हैं. (Photo KKR Twitter)
आईपीएल (IPL 2021) का मौजूदा सीजन 9 अप्रैल से शुरू रहा है. इस बार सिर्फ 6 वेन्यू (IPL venue) पर मुकाबले खेले जाएंगे. कोरोना के कारण ऐसा किया जा रहा है.
इस बार आईपीएल के मुकाबले मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद और चेन्नई में खेले जाएंगे. 1 जनवरी 2018 से हुए टी20 मुकाबलों की बात करें तो सबसे ज्यादा 41 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए हैं. वहीं सबसे कम 10 मुकाबले चेन्नई में हुए हैं. इन सभी वेन्यू पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को ज्यादा जीत मिली है. इंटरनेशनल मैचों में भी हमें यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है.
4 वेन्यू पर 60% से अधिक मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते
6 में से 4 वेन्यू पर तो 60 फीसदी से अधिक मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं. बेंगलुरू में सबसे ज्यादा 75 फीसदी मैच में ऐसा हुआ है. यहां कुल 15 मुकाबले हुए और 9 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते. इसके अलावा मुंबई में 61%, अहमदाबाद में 67% और चेन्नई में 60% मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते. कोलकाता में 51 और दिल्ली में 57 फीसदी मैच में जीत मिली. मुंबई में इस दौरान 41, कोलकाता में 37, दिल्ली में 28, बेंगलुरू में 15, अहमदाबाद में 12 और चेन्नई में 10 मुकाबले हुए.स्पिन गेंदबाजों की इकाेनॉमी चेन्नई में सबसे अच्छी, मुंबई को 5 मैच खेलने हैं
इस दौरान सभी 6 मैदानों पर गेंदबाजों के प्रदर्शन को देखें तो स्पिन गेंदबाजों का प्रदर्शन चेन्नई में सबसे ज्यादा अच्छा है. यहां उन्होंने सबसे कम 6.3 की इकोनॉमी से रन दिए हैं. बेंगलुरू में सबसे ज्यादा इकोनॉमी रही. यहां स्पिन गेंदबाजों ने 8 की इकोनॉमी से रन दिए. दिल्ली में 7.2, अहमदाबाद में 7.4, अहमदाबाद में 7.6 और मुंबई में स्पिन गेंदबाजों की इकोनॉमी 7.9 की रही. इस दौरान स्पिन गेंदबाजों का स्ट्राइक रेट चेन्नई में ही सबसे अच्छा रहा.
तेज गेंदबाजों के लिए अहमदाबाद किफायती, बेंगलुरू सबसे खराब
तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात करें तो उनकी इकोनॉमी अहमदाबाद में सबसे अच्छी रही है. उन्होंने यहां 8 की इकोनॉमी से रन दिए और 20 के स्ट्राइक रेट से विकेट झटके. कोलकाता में 8.5, दिल्ली में 8.6, मुंबई में 8.7, चेन्नई में 8.8 और बेंगलुरू में तेज गेंदबाजों ने 9.7 की इकोनॉमी से रन दिए. कोलकाता में तेज गेंदबाजों का स्ट्राइक रेट सबसे अच्छा रहा. यहां उनका स्ट्राइक रेट लगभग 18 का है.