MP में फिर झुलसाएगी गर्मी: होशंगाबाद, रतलाम, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, धार में 7 और 8 अप्रैल को लू चलने की संभावना, रतलाम में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस

MP में फिर झुलसाएगी गर्मी: होशंगाबाद, रतलाम, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, धार में 7 और 8 अप्रैल को लू चलने की संभावना, रतलाम में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Heat Wave Likely In Hoshangabad, Ratlam, Khandwa, Khargone, Ujjain, Dhar On April 7 And 8, Maximum Temperature In Ratlam 40.6 Degrees Celsius

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में मौसम के उतार चढ़ाव के बीच फिर लोगों को गर्मी झुलसाएगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में 7 और 8 अप्रैल को लू चलने की संभावना जारी की है। इस दौरान तापमान में 1 से दो डिग्री बढ़ोतरी होने का भी अनुमान बताया गया है। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि प्रदेश में अलगे 72 घंटे में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 7 और 8 अप्रैल को होशंगाबाद, रतलाम, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, धार में तापमान बढ़ने के साथ ही लू चलने की संभावना है। पांडे ने बताया कि अभी सामान्य तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस है, जिसके 39 से 40 डिग्री सेल्सियस जाने का अनुमान है।

यह है कारण

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के अनुसार के अभी साउथ वेस्ट राजस्थान के ऊपर सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके कारण अभी उत्तर पश्चिम हवाएं सीधे हमारी तरफ नहीं आ रही है। यह हवा का ऊपरी चक्रवात धीरे धीरे निकल रहा है। इसके बाद उत्तर-पश्चिम से गर्म हवाएं आएंगी। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि अप्रैल के पहले पखवाड़े में तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

6 स्टेशनों पर 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान

मौसम विभाग के आकड़े के अनुसार रविवार को प्रदेश के 6 स्टेशनों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इसमें दतिया 40.1 डिग्री सेल्सियस, होशंगाबाद 40.2 डिग्री सेल्सियस, खंडवा 41.1 डिग्री सेल्सियस, खरगोन 40.2 डिग्री सेल्सियस, रायसेन 40.4 डिग्री सेल्सियस, रतलाम 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में अधिकतम 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link