MP Board Exam 2021: कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण मध्य प्रदेश में प्री बोर्ड परीक्षा स्थगित.
MP Board Exam 2021: कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों के कारण मध्य प्रदेश में प्री-बोर्ड की परीक्षाएं नहीं होगी. 12 अप्रैल 2021 से प्री-बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होनी थी, जो अब नहीं होगी.
12अप्रैल से आयोजित थी प्री-बोर्ड परीक्षा
बोर्ड परीक्षाओं से पहले एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा लेने का आदेश जारी किया था. 12 अप्रैल 2021 से आयोजित होने वाली प्री बोर्ड परीक्षाएं कराने को लेकर लगभग सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गयी थी. सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षाएं कराने और परीक्षा केंद्र बढ़ाने को लेकर भी तैयारियां की गई थी, ताकि परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सकें. हालांकि अब मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को चलते स्कूल शिक्षा मंत्री ने प्री बोर्ड परीक्षाएं नहीं कराने का निर्णय लिया है.
प्री बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों को लेकर उठे थे सवालकक्षा दसवीं कक्षा और बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं 12 अप्रैल से शुरू होनी थी, जो बोर्ड परीक्षाओं के शुरू होने से ठीक 2 से 3 दिन पहले ही समाप्त हो रही थी. इसको लेकर भी सवाल खड़े हो रहे थे कि बोर्ड परीक्षाओं के शुरू होने से 2 दिन पहले तक प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराना कहां तक सही है. कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की फाइनल परीक्षाएं 30 अप्रैल और 1 मई से शुरू हो रही है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच इन परीक्षाओं की तारीखों के आगे बढ़ने के संकेत स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिए हैं.
यह भी पढ़ें –
Bihar Board Matric Result 2021: आज आएंगे 10वीं के नतीजे, जानें पिछले साल का रिकॉर्ड
BSEB Bihar Board 10th Result 2021: 10वीं की परीक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थी न हो परेशान, जान लें यह जरूरी नियम
12 अप्रैल तक बंद है राज्य से सभी स्कूल
बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 12 अप्रैल तक बंद है. तीन माह पहले ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराने के लिए नियमित कक्षाओं की शुरुआत हुई थी. इससे पहले एक से डेढ़ घंटे की डाउट क्लियर कक्षाएं संचालित की जा रही थी.
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/