इंदौर में महिलाएं खेल रही थीं जुआ: किटी पार्टी में चल रहा था जुआ, पुलिस की दबिश देकर 7 महिलाओं को किया गिरफ्तार, व्यापारियों की थीं पत्नियां

इंदौर में महिलाएं खेल रही थीं जुआ: किटी पार्टी में चल रहा था जुआ, पुलिस की दबिश देकर 7 महिलाओं को किया गिरफ्तार, व्यापारियों की थीं पत्नियां


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आजकल महिलाएं सोशल गैदरिंग करने के लिए कई तरह की एक्टिविटी करती हैं, लेकिन इंदौर में किटी पार्टी के नाम पर कुछ महिलाएं जुआ खेलते मिलीं। शहर के जूनी इंदौर पुलिस ने दबिश देकर 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बाद में सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया।

इंदौर पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि कलेक्ट्रेट मेन रोड पर नेहा अपार्टमेंट की छत पर कुछ महिलाएं जुआ खेल रही हैं। एसआई कृष्णा राठौर सादी वर्दी में पहुंचीं। वहां महिलाएं किटी पार्टी के नाम पर जुआ खेलते मिलीं। इस पर पुलिस ने रेणु पति अशोक भागचंदानी निवासी बीके सिंधी कॉलोनी, अंजू पति शंकर तलदार निवासी नेहा अपार्टमेंट, निशा पति योगेश डेबला निवासी सिंधी कॉलोनी, महेंद्र कौर निवासी सनराइज अपार्टमेंट विधानगर, सुलोचना पति राजेश वाधवानी निवासी शिवसागर अपार्टमेंट अमितेष नगर, जया उर्फ कोमल पति सुरेश वाधवानी निवासी सुदामा नगर और सपना पति संजू परियानी निवासी काटजू कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक महिलाओं से 2180 रुपये की जुआ राशि और ताश पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तारी लेकर थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link