कोरोना इफेक्ट: 7 अप्रैल से शुरू होने वाली इंदौर-कोटा ट्रेन स्थगित, अगले आदेश तक रेलवे ने किया ट्रेन का संचालन निरस्त

कोरोना इफेक्ट: 7 अप्रैल से शुरू होने वाली इंदौर-कोटा ट्रेन स्थगित, अगले आदेश तक रेलवे ने किया ट्रेन का संचालन निरस्त


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Indore Kota Train Starting From 7 April, Postponed, Railways Canceled Train Operations Until Further Orders

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • 11 अप्रैल से शुरू होने वाली इंदौर-जयपुर ट्रेन को लेकर फिलहाल कोई आदेश नहीं

बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते रेलवे ने इंदौर-कोटा – इंदौर ट्रेन का संचालन स्थगित कर दिया। यह ट्रेन 7 अप्रैल से शुरू होना थी। हालांकि पश्चिम-मध्य रेलवे ने इसका संचालन आगामी आदेश तक निरस्त कर दिया। अब यह ट्रेन कब से चलेगी फिलहाल तय नहीं।

दरअसल, रेलवे अनलॉक के बाद 7 अप्रैल से दोबारा इसका संचालन करने वाला था। इसके लिए सारी तैयारियां भी पूरी हो गई थी। हालांकि बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते रेलवे ने इसका संचालन स्थगित कर आगामी आदेश तक निरस्त कर दिया। वहीं, रेलवे 11 अप्रैल से इंदौर-जयपुर ट्रेन का संचालन भी दोबारा शुरू करने जा रहा है। हालांकि इस ट्रेन को लेकर फिलहाल रेलवे ने अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किए है।

खबरें और भी हैं…



Source link