खुदकुशी:: ताला में आम के पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, चित्रकूट में पत्नी से आहत पति ने की आत्महत्या

खुदकुशी:: ताला में आम के पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, चित्रकूट में पत्नी से आहत पति ने की आत्महत्या


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Satna
  • The Body Of A Young Man Found Hanging From A Mango Tree In Tala, Husband Commits Suicide In Chitrakoot

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सतना6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ताला थाना क्षेत्र के जिन्ना गांव निवासी मृतक सत्येंद्र सोंधिया

  • पहली घटना ताला थाना क्षेत्र के जिन्ना गांव की तो दूसरी घटना नयागांव थाना क्षेत्र के उदयपुर बस्ती की

सतना जिले में दो अलग अलग घटनाओं में दो युवकों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस की मानें तो पहली घटना ताला थाना अंतर्गत जिन्ना गांव में घटी। जहां युवक ने आम के पेड़ में लटकर फांसी लगा ली। वहीं दूसरी घटना चित्रकूट के नयागांव थाना क्षेत्र के उदयपुर बस्ती में रहने वाले युवक ने पत्नी के मायके से लौटकर ना आने से आहत होकर आत्महत्या कर ली है। दोनों ही मामलों में थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पीएम के लिए भेज दिया है।

ताला: 19 वर्षीय युवक ने मौत को लगाया गले
ताला थाना अंतर्गत जिन्ना गांव निवासी सत्येंद्र सोंधिया पिता राम सिया सोधिंया उम्र 19 वर्ष ने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सुबह जैसे ही आम के पेड़ पर लटके शव को ग्रामीणों ने देखा तो भागकर परिजनों को बताया। आनन फानन में डायल 100 सहित ताला थाने व मुकुंदपुर चौकी सूचना दी गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इधर ताला पुलिस ने गांव वालों के बयान के आधार पर आत्महत्या के कारणों का पता कर रही है।

चित्रकूट: पत्नी का बियोग नहीं सह पाया पति
मिली जानकारी के मुताबिक नयागांव थाना क्षेत्र के उदयपुर बस्ती निवासी रविंद यादव पुत्र रामचंद्र यादव उम्र 27 वर्ष पत्नी का बियोग नहीं बर्दास्त कर पाया। पुलिस की मानें तो मृतक रविंद यादव की पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। बार बार बुलाने पर भी वह पति के साथ नहीं आ रही थी। इसी बियोग में पति कई दिनों से परेशान रहता था। ऐसे में बीती रात उसने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सूचना के बाद नयागांव पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही परिजनों के बयान के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link