जल्द आ रही हैं ये 3 दमदार SUV, मिलेंगे बेमिसाल फीचर और बेहतर स्पेस

जल्द आ रही हैं ये 3 दमदार SUV, मिलेंगे बेमिसाल फीचर और बेहतर स्पेस


इस सप्ताह लॉन्च होगी ये 3 एसयूवी कार.

Hyundai Alcazar, Kia Sonet, Citroen C5 Aircross 3 SUV गाड़ियां इसी महीने लॉन्च होने जा रही है. ये गाड़ियां एक बड़ी फॅमिली के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

नई दिल्ली. भारत में SUV गाड़ियों की मांग इनके दमदार इंजन, शानदार लुक और बेहतर स्पेस के चलते काफी बढ़ गयी है. इस सेग्मेंट के वाहनों में लोग काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं.लम्बे समय के इंतज़ार के बाद ये 3 SUV गाड़ियां इसी महीने लॉन्च होने जा रही है. ये गाड़ियां एक बड़ी फॅमिली के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आईये आपको बताते हैं इन 3 नई SUV गाड़ियों के बारे में.

Hyundai Alcazar – हुंडई कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई सेगमेंट की suv हुंडई alcazar को लॉन्च करने जा रही है.हुंडई इस कार का ग्लोबल डेब्यू आगामी 6 अप्रैल को राजस्थान में करेगी और जून में इस कार की बिक्री को शुरू करेगी.इस नई suv  में 6 और 7 सीटर वाले वेरिएंट उपलब्ध होंगे.इसके 6 सीटर वेरिएंट में कैप्टन सीट और 7 सीटर वेरिएंट की दूसरी रो में बेंच सीट दिए जाएंगे. कंपनी इस गाड़ी में मौजूदा इंजन का ही इस्तेमाल कर सकती है.इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन और 1.5 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा.हुंडई इसमें 1.4 लीटर की क्षमता का टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन का भी इस्तेमाल कर सकती है.ये इंजन 6 स्पीड मैनुअल, 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: Toyota ने Fortuner Legender की प्राइस 72 हजार रुपये बढ़ाई, देखिए अब कितने की हुई ये SUV

Kia Sonet 7-सीटर – किया कंपनी की इस suv के मॉडल को पहली बार इंडोनेशियाई बाजार में देखा गया था.मीडिया रिपोर्ट्स के  अनुसार कंपनी अपनी इस नई 7 सीटर suv मॉडल को आगामी 8 अप्रैल को पेश कर सकती है.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी इसके आधिकारिक लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गयी है.रिपोर्ट्स के अनुसार इस नई suv का साइज थोड़ा लम्बा देखने को मिल सकता है जैसा की इंडोनेशिया के बाजार में देखने को मिला था. कंपनी इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर सकती है, जो 115 ps की पावर और 144 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.यह भी पढ़ें: 7 राज्यों में बनेंगे 6,100 करोड़ रुपये से हाईवे, सरकार ने दी मंजूरी, जानें क्या आपका शहर भी है इसमें शामिल

Citroen C5 Aircross – citron फ्रांस की एक प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी है, जो की अब भारत में पहली बार अपनी suv C5 Aircross को लॉन्च करने जा रही है. कंपनी इस suv की बिक्री को आगामी 7 अप्रैल से शुरू कर सकती है.कंपनी इस गाडी की बुकिंग जल्द ही शुरू कर सकती है जिसके लिए आपको 50,000 बुकिंग राशि के तौर पर जमा करने होंगे.इसमें 2.0 लीटर की क्षमता का 4 सिलिंडर युक्त डीजल इंजन का इस्तेमाल किया है जो कि 177 PS की पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.कंपनी के अनुसार ये गाडी 18.6 किलोमीटर प्रति घंटा की माइलेज देगी.









Source link