- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- On The Complaint Of Not Applying Masks And Not Reaching The Garbage Collection Car, The Commissioner Took A Class Of Cleaning Workers, The Corporation Commissioner Harassed The Health Officer For Getting A Mask Worker Without Masks
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मास्क नहीं लगाने पर नाराज हुए निगमायुक्त
- डोर टू डोर कचरा कलेक्शन गाड़ी के नहीं पहुंचने की शिकायत पर निगमायुक्त ने किया था तलब
- कर्मचारियों की परेड करवाने के दौरान बिना मास्क पहने कर्मचारी मिलने पर स्वास्थ्य अधिकारी को लगाई लताड़
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए जोर-शोर से जुटे रतलाम नगर निगम के कर्मचारियों के मास्क नहीं पहनने और कचरा कलेक्शन में लापरवाही की शिकायत पर निगमायुक्त ने सभी कर्मचारियों की परेड करवाई है। निगमायुक्त द्वारा सफाई कर्मचारियों और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली गाड़ियों के कर्मचारियों की क्लास लेते हुए उन्हें मास्क पहनने और सावधानी बरतने के निर्देश दिए जा रहे थे। इसी दौरान कुछ कर्मचारियों द्वारा मास्क नहीं पहने होने से निगमायुक्त सोमनाथ झारिया नाराज हो गए और उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को जमकर लताड़ लगाई। दरअसल शहर में अनेक क्षेत्रों में कचरा वाहन नहीं पहुंचने की शिकायत मिलने पर आज सुबह निगम आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों के साथ में डोर टू डोर कलेक्शन करने वाले ड्राइवर एवं सहायकों की परेड करवा कर स्वयं ने एक-एक क्षेत्र में जाने वाले कर्मचारियों की जानकारी ली । इसी दौरान सफाई कर्मचारियों द्वारा मास्क नहीं पहने पाए जाने पर निगम आयुक्त का गुस्सा स्वास्थ्य अधिकारी पर फूट पड़ा और लताड़ लगाते हुए कहा की हम पूरे शहर में मास्क बांटते फिर रहे हैं और हमारे कर्मचारी ही बगैर मास्क के खड़े हैं ।आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों से फाइव स्टार रेटिंग के सर्वे से पूर्व सारी व्यवस्थाओ को सुधारने के निर्देश भी दिए है ।