पत्नी को भेजे अश्लील मैसेज, FIR: पहले पत्नी का ख्याल नहीं रखा, जब छोड़कर चली गई तो पति करने लगा अश्लील मैसेज, आरोपी गिरफ्तार

पत्नी को भेजे अश्लील मैसेज, FIR: पहले पत्नी का ख्याल नहीं रखा, जब छोड़कर चली गई तो पति करने लगा अश्लील मैसेज, आरोपी गिरफ्तार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • The First Wife Did Not Take Care Of Her, When She Left, Husband Started Obscene Messages, Accused Arrested

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो- FIR करने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

  • झांसी रोड स्थित कोटे की सराय की घटना
  • झांसी रोड थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर किया मामला दर्ज

ख्याल नहीं रखने और परेशान करने पर घर छोड़कर गई महिला को उसके पति ने मोबाइल और सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिए। घटना बीते कुछ दिन से कोटे के सराय झांसी रोड की है। लगातार पति के मैसेज से तंग आकर महिला ने झांसी रोड थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार भी कर लिया है।

शहर के गुढ़ा गुढ़ी का नाका निवासी 25 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसकी शादी तीन साल पहले कोटे की शराय निवासी मुकेश कुमार से हुई थी। शादी के कुछ माह तक तो सब ठीक चला, लेकिन उसके बाद पति ने उस पर ध्यान देना बंद कर दिया। हर समय मोबाइल में व्यस्त रहते थे। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उससे साफ शब्दों में कह दिया कि वह सिर्फ घर के कामों पर ध्यान दे। कुछ समय तक तो उसने सोचा कि आगे चलकर सब ठीक हो जाएगा, लेकिन इसके बाद पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी ने उसे मायके से दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, इसकी शिकायत उसने झांसी रोड थाने में दर्ज कराई थी। कुछ समय पहले वह ससुराल छोड़कर मायके में रहने लगी तो पति ने उसे सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज व वीडियो भेजना शुरू कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी पति ने उसको मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दे दी। सामाजिक छवि बिगड़ने पर पीड़ित महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इस पर झांसी रोड थाना TI मिर्जा आसिफ बेग का कहना है कि सोशल मीडिया पर पत्नी को मैसेज व वीडियो भेजने वाले पति पर मामला करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link