- Hindi News
- Local
- Mp
- A Day Before The Wild Boar Attacked The Elderly Outside The House, Death; People Are Not Getting Out Of Fear, So Far They Have Attacked 4 People
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुना/राघोगढ़8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रमेश वाल्मीकि पर जंगली सूअर ने हमला किया था। मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
राघोगढ़ क्षेत्र के पालिका बाजार में जंगली सूअर का हमला जारी है। इस हमले में एक बुजुर्ग की जान चली गई है। नागरिकों में जंगली सूअर का इतना खौफ है कि अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।
राघोगढ़ के वार्ड 17 पालिका बाजार में जंगली सुअर आये दिन नगर वासियों पर जान लेवा हमला कर रहा है। इससे बच्चे, बुजुर्ग, महिला आदि सभी बहुत ज्यादा डरे हुए हैं। दिल दहलाने वाली घटना सोमवार को हुई। रमेश वाल्मीकि जब वे अपने घर के बाहर बैठे थे तभी जंगल सूअर ने हमला कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें राघोगढ़ अस्पताल में भारी कराया था। उपचार के दौरान ही रमेश वाल्मीकि ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। इससे पहले भी यह जंगली सूअर नगर में तीन चार लोगों पर भी घातक हमला कर चुका है। सूअर के हमले से अभी तक सुंदरलाल, बाबूलाल, सोनू वाल्मीकि, रमेश, गुंटीलाल घायल हो चुके हैं।
वार्डवासी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। वार्ड पार्षद अंजू अमित लोहट एवं अपने साथियों के साथ राघोगढ़ वन विभाग में आवेदन देने गए, तो वन अधिकारी मौजूद नहीं थे। जो मौजूद अधिकारी थे उनके द्वारा भी आवेदन नहीं लिया गया।