बच्ची को अगवा करने का मामला: बेटी मानकर 8 महीने साथ रखा, गोद नहीं मिली तो बच्ची को किया अगवा

बच्ची को अगवा करने का मामला: बेटी मानकर 8 महीने साथ रखा, गोद नहीं मिली तो बच्ची को किया अगवा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • 14 ढाबों से जानकारी जुटाने के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

एसओएस बालग्राम के पास से 3 साल की बच्ची को अगवा करने का मामला सामने आया है। हालांकि, बच्ची के पिता ने जिसे आरोपी बताया है, वह बच्ची को गोद लेना चाहता था। बच्ची भी साथ रहकर उसे पापा बोलने लगी थी। पुलिस ने दिनभर की मशक्कत के बाद आरोपी को बैरसिया स्थित एक ढाबे से पकड़ लिया और बच्ची को भी सकुशल उसके परिवार को सौंप दिया।

ये घटना एसओएस बालग्राम के पास रहने वाले अजय धुर्वे के साथ हुई। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। अजय के साथ ही ढाबे पर काम करने वाला राजा उर्फ सलमान अजय की 3 वर्षीय छोटी बेटी को बेटी मानता है। 8 महीने तक उसने बच्ची को अपने साथ भी रखा, इसलिए वह राजा को पापा कहकर पुकारने लगी है।

इसके बाद अजय ने राजा से बेटी वापस मांग ली। राजा मूलत: जबलपुर का रहने वाला है, जबकि अजय शहडोल का। शुक्रवार सुबह राजा, अजय के घर पहुंचा और बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। रात तक बच्ची को लेकर वह नहीं लौटा तो अजय उसके घर पहुंचा। पता चला कि राजा ने अपनी झुग्गी खाली कर दी है। इसी के चलते अजय पिपलानी थाने गया।

बैरसिया में करने लगा था काम

पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। 14 ढाबों पर जानकारी जुटाने के बाद पता चला कि राजा बैरसिया के एक ढाबे पर काम करने लगा है। पुलिस वहां पहुंची और राजा को पकड़कर बच्ची बरामद की। पूछताछ में राजा ने बताया कि वह बच्ची को बेटी मानता है, इसलिए साथ ले गया था।

खबरें और भी हैं…



Source link