- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Woman Going Upstairs From Gujarat Jumps In A Moving Bus, Severe Head And Hand Injury, Husband Says Is Mentally Ill
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
ऊषा ने राऊ बायपास के पास अचानक चलती बस से छलांग लगा दी। उसका एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गुजरात से उत्तर प्रदेश जा रही बस में सफर कर रही एक महिला ने सोमवार रात को चलती बस से छलांग लगा दी। महिला के नीचे गिरने की जानकारी लगते ही बस यात्रियों में हड़कंप मच गया। तत्काल बस रोककर महिला के पास पहुंचे तो उसके सिर पर गंभीर चोट नजर आई। 108 को कॉलकर महिला को एमवाय अस्पताल भेजा गया। पता चला है कि महिला मानसिक बीमार है।
डॉक्टर ने बताया कि महिला ऊषा पति मुन्ना सिंह निवासी जालाैन उप्र बस में सफर कर रही थी। राऊ बायपास के पास उसने अचानक चलती बस से छलांग लगा दी थी। परिजनों ने हमें बताया है कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। सड़क पर गिरने से महिला के सिर पर गंभीर चाेट आई है। बाएं कंधे पर भी गंभीर चोट आई है। महिला इंदौर से उप्र की ओर जा रही थी।
बस में 35 वर्षीय महिला के साथ सफर कर रहे पति मुन्ना ने बताया कि वे दोनों बड़ौदा गुजरात मे रहकर काम करते थे। सोमवार को वे उत्तर प्रदेश के जालौन स्थित अपने घर जा रहे थे। वे पत्नी के साथ स्लीपर बस में सफर कर रहे थे।
महिला पति मुन्ना सिंह के साथ बस में सफर कर रही थी।
इंदौर से गुजरते समय राऊ बायपास पर पत्नी खिड़की के बाहर देख रही थी। मेरी आंख लग रही थी। अचानक से उसने खिड़की के बाहर छलांग लगा दी। पत्नी के नीचे गिरने पर तत्काल बस को रुकवाया और उसके पास पहुंचा। उसके सिर सहित अन्य स्थान पर चोट लगी है। एंबुलेंस 108 की मदद से उसे एमवाय अस्पताल लेकर आए। पति का कहना है कि महिला मानसिक बीमार है।