यह कैसा विकास: हाईटेंशन लाइन के नीचे लगा दी हाईमास्ट लाइट, 6 महीनों से आधार में लटके हैं लैंप, कभी भी आ जाता है खंभे में करंट

यह कैसा विकास: हाईटेंशन लाइन के नीचे लगा दी हाईमास्ट लाइट, 6 महीनों से आधार में लटके हैं लैंप, कभी भी आ जाता है खंभे में करंट


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Guna
  • Highlight Lights Installed Under The Hypertension Line, Lamps Have Been Hanging In The Base For 6 Months, The Current Comes In The Poles.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

गुना8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस तरह बीच में लगी हाईमास्ट लाइट।

नगरपालिका और बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते शीतला माता मंदिर के पास 6 महीने में भी हाईमस्ट लाइट शुरू नहीं हो पाई है। वहीं हाईमस्ट लाइट के ऊपर से हाईटेंशन की लाइट गुजरने के कारण खंभे में कभी भी करंट आ जाता है। इससे नागरिकों की जान को खतरा बना रहता है।

दरअसल, मामला यह है कि 6 माह पूर्व शीतला माता मंदिर के पास चौराहे पर हाईमस्ट लगाई गई है। लाइट को खंभे के बीच में ही लगाकर छोड़ दिया गया है। उसे पूरा ऊपर तक नहीं चढ़ाया गया है। कारण है कि हाईमस्ट के ऊपर से 11 केव्ही की हाईटेंशन लाइन गुजरी है। अगर लैंप को पूरा ऊपर तक ले जाया जाता है तो वे हाईटेंशन लाइन को छूते हैं जिससे पूरे खंभे में करंट आने लगता है। नपा और बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते इस समस्या का हल पिछले 6 माह में नहीं निकल पाया है। नपा का कहना है कि बिजली कंपनी हाईटेंशन को शिफ्ट कर दे तो इस समस्या का समाधान हो जाएगा। वहीं बिजली कंपनी के अफसरों का कहना है कि शिफ्ट करने के कार्यवाही चल रही है। दोनों विभागों के बीच सामंजस्य की कमी के कारण जहां एक ओर नागरिकों को उपलब्ध सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है, वहीं दूसरी ओर करंट का खतरा हमेशा बना हुआ है।

खबरें और भी हैं…



Source link