सत्यदेव शर्मा परिवार आत्महत्या कांड: मुरैना पुलिस अब तक सत्यदेव के भाइयों के बयान नहीं ले पाई पुलिस; एक सप्ताह बाद भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई

सत्यदेव शर्मा परिवार आत्महत्या कांड: मुरैना पुलिस अब तक सत्यदेव के भाइयों के बयान नहीं ले पाई पुलिस; एक सप्ताह बाद भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • The Morena Police Could Not Take The Statements Of Satyadev’s Brothers Till Now; Postmortem Report Not Received Even After One Week

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैना7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सत्यदेव शर्मा एवं उसके परिवार की आत्महत्या की वजह पुलिस अभी नहीं खोज पाई है। पुलिस केवल सूत्रों के आधार पर एवं बयानों के आधार पर चल रही है। इस घटना को घटे पूरा सप्ताह बीतने को है लेकिन अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस अभी तक सत्यnso शर्मा के भाइयों तक के बयान नहीं ले पाई है।

पुलिस की सीडीआर रिपोर्ट आ चुकी है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। मृतक की पत्नी उषा शर्मा के मायके वालों ने बताया कि सत्यदेव शर्मा का उसके पिता जगदीश शर्मा वह भाइयों से संपत्ति को लेकर विवाद था। इसके बाद पुलिस ने सत्यदेव शर्मा के भाइयों को थाने में बयान देने के लिए बुलाया लेकिन वह नहीं आए। मंगलवार को पुलिस पार्टी सत्यदेव शर्मा के पैतृक गांव जाने वाली थी जिससे कि बयान दिए जा सके लेकिन वह नहीं जा पाई ।

लापरवाही बरत रही पुलिस

इस मामले में सिविल लाइन लाइन थाना पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस अगर चाहती तो सत्यदेव शर्मा के परिवार जनों एवं अन्य लोगों के बयान लेकर इस मामले की तह तक पहुंच सकती थी। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका है। पुलिस अभी भी गोल-गोल घूम रही है तथा किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

खबरें और भी हैं…



Source link