Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
न्यू मार्केट में दुकानों के बाहर गोले तो बनाए गए, लेकिन यहां लोग नहीं, ये डमी डिस्टेंसिंग का पालन कर रही हैं।
- मास्क नहीं लगाने वाले 687 लोगों से सोमवार को वसूला स्पॉट फाइन, सबसे ज्यादा 103 मामले भेल क्षेत्र के
तस्वीर न्यू मार्केट की है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दुकानों के बाहर गोले बनाए गए थे। लेकिन दुकानदारों ने यहां डमी खड़ी कर दी। ऐसे में संक्रमण को काबू करने के तमाम प्रयास िसर्फ खानापूर्ति ही साबित होे रहे हैं। दूसरी ओर अब भी कई लोग मास्क को तवज्जों नहीं दे रहे हैं। ऐसे लोगों पर नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है।
सोमवार को पूरे शहर में 687 लोगों को मास्क नहीं लगाने पर स्पॉट फाइन किया गया। भेल क्षेत्र में 103, होशंगाबाद रोड और आसपास 75 और कोलार रोड व आसपास के क्षेत्र में 60 लोगों से स्पॉट फाइन वसूला गया। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग का अमला पुलिस के चैकिंग प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों के साथ स्पॉट फाइन की कार्रवाई कर रहा है।
कहां-कितनों पर कार्रवाई और स्पॉट फाइन
- 75 लोगों से होशंगाबाद रोड पर कार्रवाई
- 60 लोगों से काेलार क्षेत्र में फाइन वसूला
- 75.50 हजार का स्पॉट फाइन वसूला गया
कलेक्टोरेट परिसर और कोकता ट्रांसपोर्ट नगर समेत शहर के कई अन्य क्षेत्रों में निगम ने ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रिंकलर मशीनों से सैनिटाइजेशन किया। घरों में हैंड स्प्रिंकलर मशीनों से सैनिटाइजेशन भी किया गया।
भोपाल और हबीबगंज स्टेशन में भी चलेगा अभियान
संक्रमण के मद्देनजर हबीबगंज और भोपाल रेलवे स्टेशन पर लापरवाही बरतने वाले यात्रियों पर सख्ती की जाएगी। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सोमवार को डीआरएम को निर्देश दिए हैं कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा उपायों को और पुख्ता करें।
टीम गठित होगी- दोनों स्टेशन के सभी एंट्री और एग्जिट पर 24 घंटे अलग – अलग शिफ्ट के लिए निगरानी दल गठित किए जाएंगे।
स्पाॅट फाइन करें- कलेक्टर ने कहा कि रेलवे परिसर में यदि कोई मास्क न पहनने, डिस्टेंसिंग का पालन न करें तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर फाइन वसूलें।