- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore Bhopal (Madhya Pradesh) Coronavirus Lockdown Night Curfew Update; 20 Infected Found In 41 Districts
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 3722 संक्रमित मिले। इस दौरान 18 लोगों की मौत हुई।
- 24155 ऐक्टिव केस, 60% ज्यादा होम आइसोलेशन में 52 में से 41 जिलों में 20 से अधिक संक्रमित मिले
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस खतरनाक मोड़ पर आ गया है। पिछले 24 घंटे में 3722 नए केस मिले हैं। इस दौरान 18 मौतें भी हुई हैं। पॉजिटिविटी रेट 11.11% पहुंंच गया है। प्रदेश के 52 में से 41 जिलों में 20 से अधिक संक्रमित मिले हैं। एक्टिव केस का आंकड़ा 24 हजार के पार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का कहना है पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा नहीं होना चाहिए, लेकिन प्रदेश में यह पिछले 7 दिनों में 10% से ज्यादा रहा। इससे स्पष्ट है कि संक्रमण नियंत्रित नहीं हो पा रहा है। जनवरी में पॉजिटिविटी रेट गिरकर 1% तक आ गया था। फरवरी के महीने में यह 3 से 4% के बीच रहा, लेकिन मार्च में इसकी रफ्तार बढ़ी और अप्रैल माह में यह 10% से ज्यादा हो गया और केस 5 गुना तक बढ़ गए। हाेली के त्योहार के बाद संक्रमण तेजी से फैला है, जबकि एक दिन पहले यानी 28 अप्रैल को रविवार का लॉकडाउन रहा। इसके बाद से कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। पिछले 7 दिन में प्रदेश में 20,792 संक्रमित मिले हैं। जबकि इस दौरान एक्टिव केस 7,059 बढ़ गए। यही वजह है कि सरकार अब अस्तपालों में इंतजाम करने में जुटी है। क्योंकि एक्टिव केस का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि वर्तमान में 60% से ज्यादा मरीज होम आइसोलेशन में हैं। पिछले 7 दिन के भीतर प्रदेश में कोविड से 96 मरीजों की मौत हुई है। इनमें सोमवार को हुईं 18 मौतें भी शामिल हैं। इस तरह मृतकों की संख्या कुल संख्या 4,073 पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 3.13 लाख हो गई है। इस लिहाज से मध्य प्रदेश देश में 13 वें नंबर पर है। सबसे ज्यादा हालात भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के खराब होते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में इंदौर में 805, भोपाल में 582, जबलपुर में 257 और ग्वालियर में 160 संक्रमित मिले हैं। चारों महानगरों के अलावा प्रदेश 37 जिले ऐसे हैं, जहां अब रोजाना 20 से अधिक केस मिलना शुरु हो गए हैं। नरसिंहपुर में 90, रतलाम में 95, खरगोन में 79, उज्जैन में 74 और उमरिया में 63 केस मिले हैं।